Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Ali Zafar Birtday Pakistani actor first film Tere Bin Laden was banned in pakistan he received many awards in India bollywood
{"_id":"60a3529154cd054d58145a54","slug":"ali-zafar-birtday-pakistani-actor-first-film-ere-bin-laden-was-banned-in-pakistan-he-received-many-awards-in-india-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर की पहली ही फिल्म उनके देश में हो गई थी बैन, भारत में मिले थे कई अवार्ड्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर की पहली ही फिल्म उनके देश में हो गई थी बैन, भारत में मिले थे कई अवार्ड्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 18 May 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ali Zafar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से फेम कमा चुके पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 18 मई 1980 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। आज अली 41 साल के हो गए हैं। अली जफर अभिनेता ही नहीं बल्कि सॉन्ग राइटर, मॉडल, प्रोड्यूसर और एक अच्छे स्क्रीन राइटर भी हैं। उन्होंने अपना करियर छोटे पर्दे यानी कि टेलीविजन से शुरू किया था। म्यूजिशियन बनने से पहले वह पाकिस्तानी टेलीविजन पर नजर आते थे। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना करियर स्थापित किया और उनकी सफलता ने कई पाकिस्तानी अभिनेताओं को हिंदी फिल्मों में प्रवेश करने के लिए प्रेरित भी किया। इसके जरिए अली जफर ने नाम तो बनाया ही अच्छे खासे पैसे भी कमाए। उनके काम के लिए उन्हें कई अवार्ड्स से सम्मानित भी किया गया। जफर ने म्यूजिक के दम पर नाम कमाना शुरू किया था और अपने पहले एल्बम हुक्का पानी के ‘छन्नो’ गाने के कारण लोकप्रियता हासिल की थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट एल्बम और बेस्ट मेल आर्टिस्ट जैसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दुनिया भर में इसकी पांच मिलियन से अधिक प्रतियां बिकी थीं। अली ने इसे 2003 में रिलीज किया था।
2 of 5
Ali Zafar
- फोटो : social media
इतना ही नहीं, हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया व प्रीतम ने बॉलीवुड के लिए इसका रीमेक भी बनाया था। अली अपने म्यूजिक स्किल की लोकप्रियता और डिमांड को समझ गए थे। इसे देखते हुए उन्होंने साल 2006 में एक और एल्बम रिलीज किया, जिसका नाम ‘मस्ती’ था। बताया जाता है कि इसे बनाने के लिए 10 मिलियन रुपये का खर्च आया था।
3 of 5
ali zafar
बस फिर क्या था, अली जफर की फैन फॉलोइंग बढ़ती गई और उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। पाकिस्तानी इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद अपने करियर को और ऊंचाई देने के लिए उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और साल 2010 में ‘तेरे बिन लादेन’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर दिया। ये फिल्म पाकिस्तान में तो बैन हो गई थी, लेकिन भारतीय दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी। इसके लिए भी उन्हें कई अवार्ड्स मिले थे। इनमें आईफा अवॉर्ड्स, स्क्रीन अवॉर्ड्स, जी सिने अवॉर्ड्स, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल डेब्यू जैसे सम्मान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ali Zafar
- फोटो : Social media
यहां से अली जफर के करियर को और भी उड़ान मिली और उस बॉलीवुड डेब्यू के बाद उन्हें धड़ाधड़ 40 प्रोजेक्ट मिले थे। मेरे ब्रदर की दुल्हन, किल दिल, लंदन पैरिस न्यूयॉर्क और टोटल सियापा जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले अली जफर की छवि को तब आघात पहुंचा, जब एक पाकिस्तानी सिंगर मीशा शफी ने ‘मीटू’ के तहत उनपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन
5 of 5
Ali Zafar
- फोटो : Social Media
हालांकि, बाद में साबित हो गया कि साजिश के तहत उनके खिलाफ ऐसा किया गया था। जफर ने मीशा पर एक बिलियन रुपये का मानहानि मुकदमा भी किया था। साथ ही मीशा और उनके साथियों को दोषी ठहराया गया था। क्योंकि उनपर और वकील समेत आठ लोगों पर अभिनेता के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।