{"_id":"60a340289e472d52bb28844a","slug":"reema-lagoo-death-anniversary-lesser-known-facts-about-bollywood-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत से चंद घंटे पहले तक काम कर रही थीं रीमा लागू, फिल्म में 'बेटे' को गैंगस्टर बनता देख मार दी थी गोली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मौत से चंद घंटे पहले तक काम कर रही थीं रीमा लागू, फिल्म में 'बेटे' को गैंगस्टर बनता देख मार दी थी गोली
बॉलीवुड में मां का किरदार निभाकर लोकप्रियता बटोरने वाली रीमा लागू की आज पुण्यतिथि है। साल 2017 में आज ही के दिन उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रीमा ने कई टीवी कार्यक्रमों के अलावा मराठी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। रीमा लागू को फिल्मों में मां के रूप में निभाए गए उनके किरदारों के लिए याद किया जाता है। हिंदी सिनेमा की उदास रहने वाली और आंसू बहाने वाली मां के किरदार से इतर रीमा ने जिंदादिल और मुस्कुराती हुई आधुनिक मां का प्रतिनिधित्व किया और स्क्रीन पर छा गईं। फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी रीमा लागू की छवि एक ऐसी मॉडर्न मां की रही जिन्होंने अपने दम पर सब कुछ संभाला। रीमा लागू ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी।
2 of 6
रीमा लागू
- फोटो : Social Media
रीमा लागू का असली नाम नयन खदबड़े था। उनका जन्म 21 जून 1958 में हुआ था। उनकी मां प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री मंदाकिनी खदबड़े थीं। पढ़ाई के दौरान ही रीमा में एक्टिंग के प्रति रुझान दिखने लगा था। हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने पेशेवर तौर पर अभिनय शुरू किया। रीमा लागू ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी। कई सालों तक उन्होंने मराठी थियेटर में काम किया जिसके बाद 1980 में उन्होंने फिल्म कलयुग से बतौर सह अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।
3 of 6
रीमा लागू
इसी दौरान उनकी मुलाकात पॉपुलर मराठी एक्टर विवेक लागू से हुई। मराठी अभिनेता विवेक लागू से शादी के बाद उन्होंने रीमा लागू नाम को अपनाया। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मृण्मयी लागू है। शादी के कुछ वक्त बाद तक तो सब अच्छा चला लेकिन फिर रीमा लागू और विवेक के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। नतीजा ये हुआ कि शादी के कुछ सालों बाद ही रीमा लागू अपने पति विवेक लागू से अलग हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रीमा लागू
पति से अलग होने के बाद रीमा लागू ने अकेले ही अपनी बेटी को बड़ा किया। अपने चार दशक के करियर में रीमा कपूर ने अपनी छवि को कभी दागदार नहीं होने दिया। वे हिंदी के शीर्ष अभिनेताओं जैसे; अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त आदि की मां का किरदार निभा चुकी थीं। रीमा को उस समय पहचान मिली जब उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम किया। इस फिल्म में रीमा ने सलमान खान की मां का रोल निभाया था। इसके बाद से रीमा ने कई हिट फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
5 of 6
Reema Lagoo
रीमा लागू ने अपनी मौत से चंद घंटो पहले तक शूटिंग की थी। शाम को वो घर आईं और आधी रात में उनके सीने में दर्द हुआ और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। रीमा ने अपने करियर में 95 से ज्यादा फिल्में कीं और इसके अलावा कई टीवी प्रोग्राम में भी दिखीं। तू तू मैं मैं और श्रीमान श्रीमती काफी हिट हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।