{"_id":"60a33f95d37c1024c62c912a","slug":"when-saif-ali-khan-used-to-call-kareena-kapoor-as-ma-am-on-the-sets-of-omkara","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलचस्प: करीना ने की थी सैफ अली खान के साथ रिश्ते की पहल, बोलीं- 'वो ऐसे हैं कि हर कोई...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलचस्प: करीना ने की थी सैफ अली खान के साथ रिश्ते की पहल, बोलीं- 'वो ऐसे हैं कि हर कोई...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 18 May 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की जोड़ी की गिनती सबसे चहेते और क्यूट कपल्स की लिस्ट में होती है। करीना और सैफ की लव स्टोरी बहुत ही अनोखी रही है। दोनों ने कई साल एक-दूसरे को डेट किया, फिर लिव-इन में रहे और उसके बाद जाकर दोनों ने शादी की। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सैफ और करीना के बीच बहुत ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। ऐसे तो करीना और सैफ ने 'एजेंट विनोद' और 'टशन' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है लेकिन पहली बार इनकी मुलाकात विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ओमकारा' के सेट पर हुई थी। कम ही लोग जानते होंगे कि जब सैफ से करीना की मुलाकात हुई थी तो वह एक अन्य लड़की को डेट कर रहे थे और करीना भी उस समय शाहिद कपूर के साथ थीं। आइए बताते हैं दोनों की लव स्टोरी का पूरा किस्सा ...
2 of 5
करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया था कि सैफ उनसे अलग पीढ़ी के व्यक्ति थे। वह उन्हें पहले से जानती थीं। क्योंकि जब 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग हो रही थी तो वह करिश्मा और सैफ के साथ जोधपुर में खूब घूमा करती थीं। लेकिन 'ओमकारा' के समय दोनों में बहुत कम बातचीत होती थी।
3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने बताया कि 'ओमकारा' की शूटिंग के समय सैफ और उनके बीच केवल औपचारिक तौर पर बातचीत होती थी। उन्होंने बताया कि मैं उन्हें गुड मॉर्निंग कहती थी और पलटकर सैफ उन्हें 'गुड मॉर्निंग मैम' कहा करते थे। उन्होंने बताया सैफ हमेशा बेहद शिष्टाचार के साथ लोगों के साथ पेश आते हैं और इसीलिए वह उन्हें भी उसी तरह ट्रीट करते थे। करीना कहती हैं कि सैफ की ऐसी पर्सनैलिटी है कि कोई भी महिला उन्हें चाहेगी। साथ ही करीना ने यह भी बताया कि रिलेशनशिप में पहला कदम उनकी तरफ से उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने बताया कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अप्रोच किया था तो सैफ को बिल्कुल विश्वास नहीं हुआ था कि करीना ऐसी बात कह रही हैं। करीना ने कहा कि सैफ को शायद उस समय ऐसा लगा होगा कि पूरी बिल्डिंग उनके सिर पर गिर गई है लेकिन बाद में हम दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा। करीना आज भी इसके लिए खुद को ही जिम्मेदार मानती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पांच-छह साल एक-दूसरे को डेट करने और लिव-इन में रहने के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी कर ली। साल 2016 में सैफ-करीना के पहले बेटे तैमूर का जन्म हुआ। फरवरी 2021 में करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।