25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कपूर खानदान ने भी एकजुट होकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। कोई भी त्योहार हो कपूर परिवार हमेशा एक साथ सेलिब्रेट करता है। इस दिन भी परिवार के सदस्य जुटे और लंच किया। इन सबके बीच आलिया भट्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आलिया अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लंच पर पहुंची थीं। जबकि डिनर पर रणबीर और आलिया भट्ट के परिवार के सदस्य साथ थे।
शादी की खबरों के बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार ने साथ में मनाया क्रिसमस, तस्वीरों में दिखी बॉन्डिंग
लंबे समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा है। हाल के समय में कई इंटरव्यू में दोनों ने अपने रिश्ते की बात को कबूल भी किया है। कपूर खानदान के क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान आलिया भट्ट को देखकर कंफर्म है कि वह कपूर परिवार में दुल्हनिया बनकर जाने के लिए तैयार हैं।
सोशल मीडिया पर कपूर परिवार के क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सामने आई हैं। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की है। जिसमें उनके अलावा सैफ अली खान, तैमूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणधीर कपूर, आदर जैन, तारा सुतारिया सहित परिवार के अन्य सदस्य हैं।
आलिया की मां सोनी राजदान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह तस्वीर पोस्ट की है। डिनर पर रणबीर और आलिया का परिवार एक साथ जुटा। तस्वीर में महेश भट्ट, सोनी राजदान, आलिया की बहन शाहीन भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रिद्धिमा के पति और अयान मुखर्जी हैं।
View this post on Instagram
A post shared by RK ( Smart_People’s_Choice )🌟 (@ranbir__kapoor82)
नीतू कपूर और आलिया के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। नीतू कपूर खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ की कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। तस्वीर में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।
बचपन से लेकर अब तक सलमान खान का यूं बदलता चला गया लुक, देखें सालों पुरानी UNSEEN तस्वीरें