असल जिंदगी से लेकर फिल्मी पर्दे तक पर हर स्टार हमेशा फिट दिखना चाहता है। फिल्म की कहानी के हिसाब से कलाकार खुद को ढालता है। कभी भी वह अपने सिक्स पैक एब्स बनाता है तो कभी किरदार के हिसाब से मोटा हो जाता है। ये काम जितना पर्दे पर सरल दिखता है, रियल लाइफ में ये कहीं ज्यादा मुश्किल है। फिर भी सितारों की यही कोशिश होती है कि वे हमेशा फिट दिखें ताकि पर्दे पर जवान से लेकर अधेड़ तक की भूमिका निभा सकें। कई बार तो स्टार्स को इतना फिट देखकर लोग उनकी उम्र का भी अंदाजा नहीं लगा पाते। बॉलीवुड में ऐसे तमाम हीरो हैं जो उम्र को मात देते हैं। लेकिन इसके विपरीत कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो अपनी उम्र से भी ज्यादा बड़ा लगने लगते हैं। आज आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताएंगे जो जिनकी उम्र तो एक समान हैं लेकिन फिटनेस में वो एक-दूसरे से आसपास भी नहीं हैं।
हमउम्र हैं बॉलीवुड के ये 10 कलाकार, लेकिन कोई करता है हीरोइन के साथ रोमांस तो कोई पिता के रोल तक सिमटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदा और संजय मिश्रा
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। वहीं दूसरी तरफ संजय मिश्रा को इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। एक दौर में गोविंदा जहां बॉलीवुड पर राज करते थे तो वहीं आज संजय मिश्रा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि गोविंदा और संजय की उम्र एक ही है। दोनों ही कलाकार 57 साल के हैं। लेकिन गोविंदा काफी फिट हैं तो वहीं संजय उनसे ज्यादा उम्र के दिखते हैं।
शाहरुख खान और आदित्य पंचोली
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आज भी टॉप एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक अवतार में नजर आते हैं जबकि उनकी ही उम्र के आदित्य पंचोली बॉलीवुड से रिटायरमेंट ले चुके हैं। लंबे वक्त से आदित्य पंचोली किसी फिल्म में नजर नहीं आए जबकि शाहरुख के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। दोनों की उम्र 55 साल है।
अक्षय कुमार और दिलीप जोशी
अक्षय कुमार की फिटनेस की तारीफ तो भला कौन नहीं करता होगा। वह तो युवाओं को भी मात देते हैं। व्यस्त होने के बावजूद अक्षय अपने बनाए गए नियमों का पालन करते हैं। वह जल्दी सोते हैं और सुबह जल्दी ही उठ जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ टीवी के जेठालाल यानी दिलीप जोशी हैं, जो फिटनेस के मामले में अक्षय के आसपास भी नहीं हैं। हांलाकि दोनों कलाकार अपने-अपने क्षेत्र में बहुत माहिर हैं। आपको बाते दें कि दोनों की उम्र में कुछ ही महीनों का अंतर है।
ऋतिक रोशन और राम कपूर
ऋतिक रोशन की फिटनेस के तो क्या ही कहने। वो जब से बॉलीवुड में आए हैं तब उन्होंने अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दिया है। जिम वह रोज घंटों पसीना बहाते हैं। वहीं दूसरी तरह टीवी स्टार राम कपूर हैं, जिनकी उम्र ऋतिक के बराबर ही है। इन दोनों स्टार्स की उम्र 47 साल है।