{"_id":"6198e9d3553c73283d3998ea","slug":"alia-bhatt-athiya-shetty-and-vaani-kapoor-seen-dancing-in-anushka-ranjan-kapoors-sangeet-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral: अनुष्का रंजन कपूर के संगीत में आलिया, अथिया और वाणी ने जमकर किया डांस, सामने आया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral: अनुष्का रंजन कपूर के संगीत में आलिया, अथिया और वाणी ने जमकर किया डांस, सामने आया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का की संगीत सेरेमनी की तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के गलियारे में इन दिनों शादी का मौसम चल रहा है। नई शादियों को लेकर फैंस भी बेहद उत्सुक हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अनुष्का रंजन कपूर की संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी कई सेलिब्रिटी दोस्त डांस करती और एंजॉय करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी और वाणी कपूर उनकी सेरेमनी में जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके डांस के वायरल वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं।
आलिया, वाणी और अथिया के अलावा संगीत में टीवी कलाकार अली गोनी, क्रिस्टल डि सूजा समेत अन्य कई हस्तियां मौजूद थीं। मालूम हो कि ये चारों ही सेलिब्रिटिज आपस में बेहद करीबी दोस्त हैं और कई बार एक दूसरे के साथ एंजॉय करती देखी जाती हैं।
बता दें कि आलिया भट्ट आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई कठियावाड़ी और एसएसराजामौली की फील्म आरआरआर के अलावा आलिया अगले साल रणवीर कपूर के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आने वाली हैं।
वहीं, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी बीते दिनों से खूब चर्चा में हैं। पहले तो क्रकेटर केएल राहुल के साथ अफेयर की खबरों को लेकर फैंस तरह तरह के कयास लगा रहे थे, लेकिन पांच नवंबर को अथिया के जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल की पोस्ट ने सभी का ध्यान खींच लिया था। केएल राहुल ने ट्विटर पर अपनी और अथिया की मस्ती भरी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि जन्मदिन की बहुत बधाई मेरी अथिया । फैंस इसे दोनों के रिश्ते पर मुहर मानकर खुश हो रहे हैं।
वहीं, मेहेंदी सेरेमनी में आलिया सिंपल लुक में नजर आईं, जबकि वाणी कपूर अनुष्का की ब्राइड्समेड बनकर स्टन्निंग लुक में कहर ढा रही थीं। आलिया ने रेड ब्लाउज के साथ प्लाजो पहना हुआ था और वाणी ने पीच कलर का लहंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।