फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रणबीर' के प्यार में इतना खो गई हैं आलिया भट्ट, इंटरव्यू में वरुण धवन संग कर बैठीं ये गलती

Tue, 16 Apr 2019 12:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 16 Apr 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt call varun dhawan as a ranbir singh by mistake
Varun, Alia, Ranbir - फोटो : social media

आलिया भट्ट इन दिनों कलंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म की प्रमोशन के लिए कलंक के स्टार्स वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित कई इंटरव्यू दे रहे हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने गलती से वरुण को 'रणबीर' कह दिया। 

Alia bhatt call varun dhawan as a ranbir singh by mistake
Alia Bhatt and Varun Dhawan - फोटो : twitter

बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू देने के लिए कलंक की स्टार कास्ट पहुंची थी। इस दौरान वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि वरुण मस्ती करते हुए आलिया के बाल खीचंने लगते हैं। तभी आलिया के मुंह से निकलता है- ''रण...वरुण मत करो।'' इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं और आलिया को शर्म आ जाती है।
 



 

Alia bhatt call varun dhawan as a ranbir singh by mistake
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

हाल ही आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ रात में स्पॉट हुई थीं। वो जयपुर से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर एयरपोर्ट से देर रात सीधे करण जौहर के घर जा रही थीं। इस दौरान गाड़ी में उनके साथ अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt call varun dhawan as a ranbir singh by mistake
ranbir kapoor alia bhatt

खबरों की मानें तो दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया से जब सवाल किया गया कि उन्हें कब लगा कि यह उनके लिए सबसे सही लड़का है तो वो कहती हैं कि 'जब मैं उससे पहली बार मिली तब ही मुझे ये एहसास हो गया था। वो बहुत ही सिंपल पर्सन है। एक अच्छा इंसान है और मुझे लगता है कि मैं भी हूं। एक एक्टर के तौर पर, एक इंसान के तौर पर और सब कुछ, वो सबसे बेहतर है।' 

विज्ञापन
Alia bhatt call varun dhawan as a ranbir singh by mistake
Brahmastra

बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed