फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट ने करण जौहर को कहा पिता, अभिनेता को जन्मदिन पर दी खास अंदाज में बधाई

Mon, 25 May 2020 05:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 25 May 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt called Karan Johar father friend and family to wish him 48th birthday
करण जौहर , आलिया भट्ट, - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता- निर्देशक और अभिनेता करण जौहर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। करण जौहर के फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे उनको जन्मदिन की अलग-अलग अंदाज में बधाई दे चुके हैं। इस बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। 

Alia Bhatt called Karan Johar father friend and family to wish him 48th birthday
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर करण जौहर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और करण जौहर की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में आलिया और करण जौहर बेहद शानदार लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने करण जौहर को दोस्त, पिता और परिवार बताया है। 

Alia Bhatt called Karan Johar father friend and family to wish him 48th birthday
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने अपनी और करण जौहर की तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई मेरे दोस्त, मेरे पिता, मेरे परिवार। आपके साथ और ढेर सारे खुशी के पल बिताने, प्यार पाने, फिल्में बनाने, सेल्फी और फोटो के पोज करने के नाम।' सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का करण जौहर के लिए पोस्ट और तस्वीर वायरल हो रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

happy birthday my friend, father.. my family ♥️ here’s to many many many more moments of love, laughs, movies and our uncontrollable need to pose for pictures and selfies 😘

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt called Karan Johar father friend and family to wish him 48th birthday
स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों कलाकारों के फैंस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट को बॉलीवुड में करण जौहर ने डेब्यू करवाया था। आलिया भट्ट ने साल 2012 में धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर में बतौर मुख्य अभिनेत्री अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में आलिया के साथ अभिनेता वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
Alia Bhatt called Karan Johar father friend and family to wish him 48th birthday
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट के अलावा करण जौहर को अब तक बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे चुके हैं। इस लिस्ट में भूमि पेडनेकर, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, काजोल और करीना कपूर सहित कई सितारे शामिल हैं।

पढ़ें: शाहरुख की डीडीएलजे से नहीं बल्कि दूरदर्शन के सीरियल से करण जौहर ने की थी अभिनय की शुरुआत, पहला रोल करके हुए थे शर्मिंदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed