फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में पूरे किए 10 साल, हर दिन बेहतर बनने का किया वादा

Wed, 19 Oct 2022 01:47 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Completed 10 years in Bollywood actress says  I promise to be better
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं। इसी के साथ निजी जिंदगी में अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। फिलहाल आज आलिया भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दस साल पूरे कर लिए हैं। 19 अक्टूबर को 2012 में आलिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बतौर अभिनेत्री अपने करियर की जर्नी शुरू की थी और मौजूदा समय में वह सिनेमा में निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। आज एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने दस साल पूरे होने के मौके पर पोस्ट साझा की है।



Bollywood Gossips: जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को ‘राम’ बनाने से कर दिया था इनकार, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा

Alia Bhatt Completed 10 years in Bollywood actress says  I promise to be better
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अपने दस साल पूरे करने पर अपने इंस्टाग्राम से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर पोज करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "आज 10 साल...और हर एक दिन के लिए मैं बहुत आभारी हूं!!! मैं और बेहतर बनने का वादा करती हूं- गहरे सपने-और ज्यादा मेहनत !!!!! इस मैजिक के लिए शुक्रिया, प्यार प्यार और सिर्फ प्यार"।

 

Inspirational Story: कप-प्लेट धोने वाले ग्वालियर के लड़के की कहानी, लगातार मेहनत से बना सिनेमा का नामी सितारा

Alia Bhatt Completed 10 years in Bollywood actress says  I promise to be better
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वरुण धवन से लेकर जान्हवी कपूर और जोया अख्तर ने दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए, तो वहीं धर्मा मूवीज की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया- "गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, दीवाने सारे दिल 10 साल पहले हो गए थे! हमारी शाइनिंग स्टूडेंट को बधाई"। बता दें कि आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस की गई थी।
 

Bhediya Trailer: जंगल में कांड करते दिखेंगे वरुण धवन, 'भेड़िया' का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Completed 10 years in Bollywood actress says  I promise to be better
आलिया भट्ट - फोटो : social media
इस फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं आलिया भट्ट
बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट जल्दी ही हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के हाथ में 'बैजू बावरा', रॉकी और 'रानी की प्रेम कहानी' जैसे बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं।
 

Disha Patani: दमदार अंदाज में बॉक्सिंग करती नजर आईं दिशा, यूजर्स बोले- एक्टिंग पर भी ध्यान दीजिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed