बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। पर्दे पर दमदार अभिनय दिखाने वाली आलिया इन दिनों अपनी बेस्ट फ्रेंड का शादी में शामिल होने जयपुर पहुंची हैं। आलिया ने इस शादी की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। इसके साथ ही उनका एक डांस वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
दोस्त की शादी में गर्ल गैंग संग आलिया भट्ट ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग रुकी हुई है। ऐसे में आलिया अपनी बेस्ट फ्रेंड रिया खुराना की शादी के लिए मुंबई से जयपुर पहुंच गई हैं। इस शादी से आलिया की कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि जो वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है उसमें आलिया अपनी गर्लगैंग के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में दिख रहा है कि आलिया अपनी बेस्ट फ्रेंड और दूसरे दोस्तों संग खूब मौज मस्ती कर रही हैं। वो जैकलीन के गाने 'गेंदा फूल' पर डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। फैंस को आलिया का ये डांस खूब पसंद आ रहा है। आलिया भट्ट के नाम से एक फैन पैज ने ये वीडियो साझा किया है।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट का 'जलेबी बाई' और 'गेंदा फूल' पर किया डांस फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। इसके अलावा उनके स्टाइलिश लहंगे ने भी सबका ध्यान खींच लिया है। कुछ तस्वीरों में आलिया नारंगी रंग की साड़ी पहनें भी नजर आईं। उन्होंने खुद भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो किसी शख्स के हाथों में हाथ डाले नजर आ रहीं थीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था,'बहुत याद आ रही है'।अब आलिया ने किसी का नाम तो नहीं लिखा था लेकिन फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि ये पोस्ट रणबीर के बारे में हैं। दरअसल रणबीर कोरोना संक्रमित हो गए हैं और घर में क्वारंटीन हैं। वहीं आलिया ने भी कोरोना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।