फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन का अपमान करने पर राजेश खन्ना से नाराज हो गईं थीं जया, गुस्से में कहा था कुछ ऐसा जो हो गया सच

Sun, 14 Mar 2021 06:36 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 14 Mar 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
When Rajesh Khanna did insult of Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan got angry know the story
अमिताभ बच्चन,राजेश खन्ना, जया बच्चन - फोटो : Instagram

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना भले ही सालों पहले इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हों, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा हैं। राजेश खन्ना ने अपने करियर में बैक टू बैक 15 सुपरहिट फिल्में दी थीं जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। हालांकि अमिताभ बच्चन के पर्दे पर आने के बाद राजेश खन्ना का स्टारडम डगमगाने लगा था। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना अमिताभ से चिढ़ने लगे थे। एक बार तो उन्होंने बिग बी का अपमान भी कर दिया था जिस पर जया बेहद नाराज हो गईं थीं। राजेश खन्ना की ये जिंदगी की सबसे बड़ी गलती भी मानी जाती है।

When Rajesh Khanna did insult of Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan got angry know the story
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter

अमिताभ बच्चन ने जब पर्दे पर कदम रखा तो इंडस्ट्री में बहुत से स्थापित कलाकार मौजदू थे। राजेश खन्ना उस वक्त अपनी सफलता के चरम पर थे। राजेश खन्ना की फिल्में दमदार कहानी, शानदार अभिनय और उनके लाजवाब एक्सप्रेशन के चलते सुपरहिट हुआ करती थी। हालांकि जब अमिताभ बच्चन एंग्री यंग मैन के रोल में नजर आए तो दर्शकों की पसंद बदलने लगी।

When Rajesh Khanna did insult of Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan got angry know the story
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ धीरे धीरे सफलता पा रहे थे और अभिनेत्री जया भादुड़ी संग उनके अफेयर की खबरें भी आने लगी थीं। साल 1972 में फिल्म 'बावर्ची' के दौरान अमिताभ अक्सर जया से और अपने दोस्त असरानी सहित और कई दोस्तों से मिलने सेट पर पहुंच जाते थे। उस फिल्म में राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे और जया उनकी हीरोइन थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Rajesh Khanna did insult of Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan got angry know the story
जया बच्चन - फोटो : Instagram

कहा जाता है कि अमिताभ की सफलता राजेश खन्ना की आंखों में खटकने लगी थी और उन्हें अमिताभ से जलन होने लगी थी। इसी दौरान बावर्ची के सेट पर जब राजेश खन्ना और अमिताभ की मुलाकात हुई तो काका ने बिग बी को मनहूस कह दिया। जया को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आईं और उन्होंने गुस्से में राजेश खन्ना को काफी कुछ कह दिया।

विज्ञापन
When Rajesh Khanna did insult of Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan got angry know the story
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

जया ने राजेश खन्ना को तंज कसते हुए कहा था, 'एक दिन जमाना देखेगा कि ये इंसान( अमिताभ बच्चन) कितना बड़ा सितारा बनेगा'। जया के मुंह से निकली ये बात आगे चलकर एकदम सच साबित हुई। धीरे धीरे अमिताभ अपने अभिनय के दम पर बड़े सुपरस्टार बन गए और राजेश खन्ना का करियर ढलता चला गया। यहां तक कि एक वक्त ऐसा आया जब राजेश खन्ना की फिल्में फ्लॉप होने लगीं और अमिताभ सफलता के सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंच गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed