{"_id":"5cb61b5bbdec22764d2705ae","slug":"alia-bhatt-express-her-love-for-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर आलिया ने जाहिर किया अपना प्यार, कहा- जो भी हूं उसमें रणबीर की भूमिका खास है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर आलिया ने जाहिर किया अपना प्यार, कहा- जो भी हूं उसमें रणबीर की भूमिका खास है
Tue, 16 Apr 2019 11:43 PM IST
anand anand
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी
Published by: anand anand
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इस समय अपनी अपकमिंग फ़िल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं, इस बीच उन्होंने अपने 'बॉयफ्रेंड' रणबीर कपूर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज मैं जो हूँ उसमें रणबीर कपूर की खास भूमिका है। आलिया भट्ट वैसे तो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ़ की वजह से भी खासा सुर्खियों में रहती हैं लेकिन अपने प्यार का इज़हार करते वक़्त वो ज़रा भी नहीं हिचकिचाती।
alia bhatt
64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में आलिया भट्ट की फ़िल्म 'राज़ी' ने धूम मचा दी। लेकिन इस अवॉर्ड शो का मिजाज़ उस समय रंगीन हो गया, जब आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को 'आई लव यू' बोल खुलेआम अपने प्यार का इज़हार कर दिया। आलिया भट्ट को फ़िल्म राज़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी स्पीच में आलिया भट्ट ने कहा- ''मेघना, मेरे लिए राज़ी तुम हो। ये तुम्हारे खून-पसीने का नतीजा है। इसके बाद उन्होंने अपने सह कलाकार विक्की कौशल का शुक्रिया।'' इसके बाद उन्होंने अपने मेंटर करण जौहर का शुक्रिया अदा किया।
Alia Bhatt Ranbir Kapoor
- फोटो : twitter
आखिर में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''आज सब कुछ प्यार के नाम है। वहां पर मेरा सबसे स्पेशल शख्स है। आई लव यू।'' इन दिनों आलिया अपनी फिल्म 'कंलक' के प्रमोशन में बिज़ी हैं। वहीं सभी इसमें उनके डांस और अदाकारी की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। इस बीच अलिया भट्ट से पूछा गया कि उनकी आँखों में ये खूबसूरत चमक कैसी है?
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt
- फोटो : file photo
जवाब में उन्होंने बताया, ''चमक है, बिल्कुल है मैं मना नहीं करुँगी, 6 साल हो गये हैं मुझे इस इंडस्ट्री में, मैं हमेशा काफ़ी चुप रहती हूँ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। आज भी मैं चुप रहूंगी पर इतना नहीं, फ़िल्मफेयर के वक़्त जब मैं स्टेज पर थी मुझे लगा उन लोगों को शुक्रिया करना चाहिए जो मेरी ज़िन्दगी में बेहद ख़ास हैं। उन सभी का मैंने नाम लिया जिन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है। आज मैं जो हूँ उन सभी की वजह से हूँ और रणबीर कपूर भी उन ख़ास लोगो में से हैं। मैंने ऐसा कभी किया नहीं हैं पर उस दिन मुझे लगा मुझे उनको थैंक यू कहना चाहिए, रणबीर मेरी ज़िन्दगी में एक अलग तरीके की ख़ुशी और सकारात्मकता लाये हैं। ''
विज्ञापन
Alia Bhatt
- फोटो : amar ujala mumbai
आलिया भट्ट की आगामी फ़िल्म 'कलंक' की काफ़ी चर्चा है। इस फ़िल्म में आलिया के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।