फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया की मां ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, ब्रिटिश नागरिकता की वजह से हो रही हैैं ट्रोल

Tue, 16 Apr 2019 11:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 16 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Soni Razdan slams on social media trolls after British citizenship issue
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलंक को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी आलिया ने अपनी और मां सोनी राजदान की नागरिकता को लेकर बड़ा खुलासा किया था। इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स इन मां-बेटी को काफी ट्रोल कर रहे हैं। 
Soni Razdan slams on social media trolls after British citizenship issue
Alia Bhatt Soni Razdan - फोटो : amar ujala
खबरों की मानें तो हाल ही में कलंक के प्रमोशन में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट,आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन पहुंचे। इसके बाद इन सभी से देश में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किए गए। इन सभी से पूछा गया कि इस लोकसभा चुनाव वो वोट डालेंगे या नहीं..? सोनाक्षी, वरुण और आदित्य कहते हैं कि हां जरूर देंगे और ये जरूरी भी है। वरुण ने कहा कि हम सभी अपनी ड्यूटी पूरी करेंगे और वोट देंगे। वहीं इन सभी के साथ खड़ी आलिया भट्ट दबी आवाज में कहती हैं कि वो वोट नहीं दे पाएंगी क्योंकि उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है।
Soni Razdan slams on social media trolls after British citizenship issue
soni razdan and alia bhatt - फोटो : twitter
आलिया ने बताया कि उनकी मां सोनी राजदान के पास भी ब्रिटिश नागरिकता है, इसलिए वह भी ब्रिटिश नागरिक हैं। इस वजह से वह भारत में वोट नहीं दे सकती हैं। वहीं सोनी राजदान ने हाल ही में ट्वीट कर जुनैद की मौत को मॉब लिंचिंग और बीफ मामले से जोड़ते हुए कहा था कि मतदान करने से पहले जुनैद केस के बारे में जरूर सोचें। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स आलिया भट्ट और सोनी राजदान को ट्रोल कर रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Soni Razdan slams on social media trolls after British citizenship issue
Payal Rohatgi, Alia Bhatt, Soni Razdan - फोटो : social media
इस पर अब सोनी राजदान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोनी राजदान ने ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा,''लोगों से नफरत के खिलाफ वोट डालने का आग्रह करना किसी नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं है और यह सब जो मैं कर रही हूं, वह इंसान होने के नाते कर रही हूं। हम सबसे पहले इंसान हैं और हम जिस दुनिया में रहते हैं उसके नागरिक हैं। धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र सैद्धांतिक मूल्य हैं, जो मेरे लिए खड़े हैं।' 
विज्ञापन
Soni Razdan slams on social media trolls after British citizenship issue
Alia Bhatt, Soni Razdan - फोटो : instagram
इससे पहले बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने जुनैद मामले में आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान को निशाने पर लिया था। वहीं @kiran_jupally नाम के ट्विटर हैंडल ने इन दोनों मां-बेटी को लेकर बोला था कि 'यहां से चले जाओ ब्रिटिश नागरिक।' आपको बता दें कि भारत के चुनावों में वोट केवल वहीं दे सकती है जिसके बाद उसकी नागरिकता हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed