फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी पर बरसे रितेश देशमुख, बोले- 'देश चलाने के लिए '56 इंच की छाती नहीं अच्छा दिल चाहिए'

Tue, 16 Apr 2019 10:15 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 16 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
actor riteish deshmukh speechs on pm modi
बॉलीवुड - फोटो : Youtube

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, लोक सभा चुनाव 2019 के बीच उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के '56 इंच की छाती' वाले बयान पर टिप्पणी कसते दिख रहे हैं। वह महाराष्ट्र के लातूर में एक सभा में बोल रहे थे कि देश चलाने के लिए 56 इंच की छाती नहीं बल्कि अच्छा दिल चाहिए होता है। 

actor riteish deshmukh speechs on pm modi
RITESH DESHMUKH

रितेश ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि आज लोगों की जेब में मोबाइल कांग्रेस की वजह से है। यहां तक कि लोगों के पास कंप्यूटर होने का श्रेय भी उन्होंने कांग्रेस को दिया। इतना ही नहीं आजादी भी लोगों को कांग्रेस की ही देन है। 

actor riteish deshmukh speechs on pm modi
ritesh deshmukh

रितेश ने आगे कहा कि देश का भविष्य 56 इंच की छाती नहीं बदल सकती। उन्होंने कहा ' मैं हैरत में हूं कि 56 इंच की छाती कैसी होती होगी, जो शायद गोदरेज के किसी डिब्बेनुमा जैसी होगी।' बता दें कि रितेश के दिवंगत पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र में कांग्रेस के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actor riteish deshmukh speechs on pm modi
ritesh deshmukh

बीती 11 अप्रैल से लोक सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट चुके हैं। इस बीच वायरल हुई रितेश की वीडियो को कांग्रेस समर्थक खुलकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रितेश ने पीएम मोदी और बीजेपी के काम पर कई करारे तंज कसे हैं। 

विज्ञापन
actor riteish deshmukh speechs on pm modi
total dhamaal

रितेश के वर्कफ्रंट की बात करे तो बता दें कि उन्हें पिछली बार फिल्म 'टोटल धमाल' में देखा गया था। रोहित शेट्टी निर्देशित यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म में लंबे अरसे बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को एक साथ देखा गया था। वहीं, बाकी के कलाकारों में अजय देवगन, जॉनी लीवर, अरशद वारसी और जावेद जाफरी ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed