{"_id":"5cb5ea86bdec221431498299","slug":"katrina-kaif-in-arbaaz-khan-show-pinch-and-she-to-reveal-intimate-details-of-her-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज के साथ 'पिंच' के शूट के लिए पहुंचीं कटरीना कैफ, सलमान संग बिताए खास पलों का करेंगी खुलासा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरबाज के साथ 'पिंच' के शूट के लिए पहुंचीं कटरीना कैफ, सलमान संग बिताए खास पलों का करेंगी खुलासा?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद भी कटरीना कैफ खान परिवार के नजदीक में रहती हैं। इसमें वह अपने करियर के बारे में सलाह लेकर सटीक फैसला लेती हैं। अब सलमान और कटरीना एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल कर जा रहे हैं। इस साल ईद के मौके पर उनकी फिल्म भारत रिलीज हो रही है। ऐसे में अभिनेत्री सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान के चैट शो पिंच में पहुंचीं।
2 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : file
अभी शो की शूटिंग चल रही है। जिसकी एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में कटरीना संतरी रंग की ड्रेस में अरबाज खान संग नजर आ रही हैं। इस शो में सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाले स्टार्स से बातचीत की जाती है। जिसमें स्टार्स पर की गई नकारात्मक टिप्पणियों पर ज्यादातर सवाल जवाब किए जाते हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया आने वाले कमेंट्स को लेकर कहा था कि वह आलोचनाओं को छोड़ अच्छी बातों पर ही ध्यान देती हैं।
3 of 5
katrina kaif ranbir kapoor
बता दें कि कटरीना को सोशल मीडिया पर ज्यादातर ट्रोल किया जाता है, लेकिन कटरीना का मानना है कि किसी भी नकारात्मक टिप्पणी पर वह कभी ध्यान नहीं देती और उनकी नजर में ट्रोलर्स को जवाब देने का यही सबसे अच्छा तरीका है। शो की लॉन्चिंग के दौरान अरबाज खान ने सनी लियोनी को लेकर खुलासा किया था कि एक कमेंट पढ़ने के बाद सनी लियोनी बहुत रोई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman, Alia, Katrina
- फोटो : social media
ऐसे में अब यह जानना जरूरी हो गया है कि शो में अरबाज, कटरीना के सामने सोशल मीडिया पर उनके बारे में किए गए कैसे-कैसे नकारात्मक सवाल रखते हैं। इसमें उनका करियर, रिलेशनशिप और अफेयर का जिक्र होना तय माना जा रहा है। देखना यह भी होगा कि जब कटरीना की निजी लाइफ के इंटीमेट डिटेल पर बात होगी तो उनका क्या रिएक्शन होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Arbaaz Khan
- फोटो : social media
बता दें कि शो में अबतक, करीना कपूर खान, करण जौहर, कपिल शर्मा, वरुण धवन और सोनक्षा सिन्हा दस्तक दे चुके हैं। कटरीना के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर आहुजा इस शो में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।