सब्सक्राइब करें

वीडियो: अनुष्का और आदित्य की शादी में डांस को लेकर ट्रोल हो गईं आलिया, यूजर्स बोले-इससे अच्छी परफॉर्मेंस तो...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Nov 2021 08:04 AM IST
विज्ञापन
Alia bhatt got trolled for her dance performance in aushka ranjan and aditya seal wedding
आलिया भट्ट - फोटो : Viralbhayani Instagram

बॉलीवुड में शादी का सीजन जोरों पर है और कल रात एक और फिल्मी जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने 21 नंवबर को सात फेरे ले लिए और हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे को हो गए। उनकी शादी और संगीत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं। अनुष्का और आदित्य की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। आलिया भट्ट भी अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में पूरे धमाल के साथ शामिल हुईं और जमकर मस्ती की।



डांस को लेकर ट्रोल हो गईं आलिया

आलिया की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हालांकि उनके डांस वीडियो पर भी कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। वीडियो में दिख रहा है कि आलिया साथिया फिल्म के गाने पर 'छलका छलका' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं लेकिन कुछ यूजर्स को उनका डांस पसंद नहीं आया।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Trending Videos
Alia bhatt got trolled for her dance performance in aushka ranjan and aditya seal wedding
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया के डांस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा0 इससे अच्छा इंस्टा में रील्स बनाने वाली लड़कियां डांस कर लेती हैं। एक ने लिखा- यूट्यूब पर इससे ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस देखने को मिल जाती है। एक को तो आलिया का पसंद किया हुआ गाना ही अच्छा नहीं लगा और उसने लिखा कि- और कोई गाना नहीं मिला क्या।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt got trolled for her dance performance in aushka ranjan and aditya seal wedding
आलिया भट्ट - फोटो : viral bhayani

हालांकि कुछ ऐसे भी थे जिन्हें आलिया का डांस बेहद पसंद आया। कई यूजर्स ने उनके डांस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया। किसी ने दिल वाले तो किसी ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए। बहुत से यूजर्स को आलिया का मस्ती भरा अंदाज अच्छा लगा।

Alia bhatt got trolled for her dance performance in aushka ranjan and aditya seal wedding
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि डांस से पहले अनुष्का और आदित्य की संगीत सेरेमनी में अपने बोल्ड ब्लाउज को लेकर भी आलिया ट्रोलिंग का शिकार हो गईं थीं। दरअसल आलिया ने काफी स्टाइलिश ब्लाउज पहना था लेकिन कुछ यूजर्स को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

विज्ञापन
Alia bhatt got trolled for her dance performance in aushka ranjan and aditya seal wedding
अनुष्का रंजन और आदित्य सील - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूली मैरिड की बात करें तो अनुष्का रंजन ने फिल्म वेडिंग पुलाव से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में सपोर्टिंग किरदार में नजर आईं थीं। वहीं, आदित्य सील इंदू की जवानी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और तुम बिन 2 में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा अनुष्का और आदित्य ने वेब सीरीज फितरत में साथ में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed