सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वायरल वीडियो: राजकुमार राव और पत्रलेखा के रिसेप्शन में जमकर नाचे अभिषेक बनर्जी, अमिताभ बच्चन के गाने पर किया डांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 22 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
rajkumar rao and patrlekhaa reception abhishek banerjee dance heart out on amitabh bachchan song jumma chumma
राजकुमार राव - फोटो : Instagram

15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे राजकुमार राव और पत्रलेखा को पूरे बॉलीवुड से बधाई मिली। हालांकि इनकी शादी का समारोह निजी था जिसकी वजह से कई फिल्मी सितारे इनकी शादी में शामिल नहीं हो सकें। लेकिन राजकुमार ने पत्रलेखा से शादी के बाद बहुत ही बड़ा रिसेप्शन दिया, जिसमें कई करीबी दोस्त और फिल्मी सितारे शामिल हुए। इन दोनों की शादी के बाद अब इनके रिसेप्शन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अपने रिसेप्शन में ये दोनों मेहमानों के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।



अभिषेक बनर्जी का वायरल हुआ वीडियो

इनके रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजकुमार के दोस्त और स्त्री में उनके सह-कलाकार रहे अभिषेक बनर्जी पार्टी में जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो अमिताभ बच्चन के सुपरहिट गाने ‘जुम्मा-चुम्मा’ पर जमकर डांस कर रहे हैं। अभिषेक ने ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग पैंट पहनी हुई है। इस वीडियो को देखने के बाद ये साफ पता चल रहा है कि वो हर पल को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

Trending Videos
rajkumar rao and patrlekhaa reception abhishek banerjee dance heart out on amitabh bachchan song jumma chumma
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक फैन ने साझा किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर कोई उनके डांस से काफी इंप्रेस नजर आ रहा है। इसी के साथ इस पार्टी से जुड़ी कई और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा के वेडिंग रिसेप्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Anish John (@anishjohn83)

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumar rao and patrlekhaa reception abhishek banerjee dance heart out on amitabh bachchan song jumma chumma
राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

दोनों को ट्वीट करके दी बधाई

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की और इन दोनों को अपना आशीर्वाद दिया। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, चंडीगढ़ में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल हुए, दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद दिया और उन्हें एक सफल विवाहित जीवन के लिए बधाई दी’।

rajkumar rao and patrlekhaa reception abhishek banerjee dance heart out on amitabh bachchan song jumma chumma
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

11 साल तक रहे रिश्ते में

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक करीब एक-दूसरे डेट किया। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते हुए अपने प्यार का इजहार करने से बिलकुल भी नहीं कतराए। दोनों अकसर मीडिया के सामने भी अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हुए नजर आए।

 

विज्ञापन
rajkumar rao and patrlekhaa reception abhishek banerjee dance heart out on amitabh bachchan song jumma chumma
राजकुमार राव - फोटो : instagram/rajkummar_rao

ये हैं आगामी फिल्में

एक तरफ पत्रलेखा जहां काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं तो वहीं राजकुमार राव एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। राजकुमार कृति सेनन के साथ फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इससे पहले राजकुमार राव की जोड़ी कृति सेनन के साथ बरेली की बर्फी में नजर आई थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब पसंद आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed