सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किस्सा: जब खुद को शीशे में देख निकलने लगे नरगिस दत्त के आंसू, बेटी नम्रता ने किया था खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 22 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
nargis dutt  daughter namrata revealed that her mother could not control her tears after seeing her in mirror after cancer sunil dutt take care of her
नरगिस दत्त - फोटो : Social Media Post

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नरगिस दत्त ने हिन्दी फिल्म जगत में कई सफल फिल्में दी। लोग उनकी अदायगी के दीवाने थे। नरगिस दत्त ने फिल्म जगत में ‘तालाश-ए-हक’ से कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म के बाद नरगिस दत्त ने अपने करियर में कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा। हालांकि उन्हें अपनी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा। नरगिस दत्त के जीवन में एक ऐसा समय भी आया जहां उन्हें अपने कैंसर के बारे में पता चला।

loader


न्यूयॉर्क में चल रहा था इलाज

कैंसर से जूझ रहीं नरगिस दत्त को इलाज के लिए न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अस्पताल में भर्ती नरगिस दत्त जब अपने बाथरूम में गईं तो उन्होंने शीशे में कुछ ऐसा देख लिया जिसे देखकर वो पूरी तरह से हैरान रह गईं वन सिसक-सिसक कर रोने लगीं। इस बात का खुलासा खुद नरगिस दत्त की बेटी नम्रता दत्त ने मीडिया से एक खास बातचीत के दौरान किया था।

Trending Videos
nargis dutt  daughter namrata revealed that her mother could not control her tears after seeing her in mirror after cancer sunil dutt take care of her
सुनील दत्त, नरगिस, संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त - फोटो : Instagram
नरगिस दत्त से जुड़ा किस्सा किया साझा

मीडिया से एक खास बातचीत के दौरान नरगिस दत्त की बेटी नम्रता ने बताया कि एक दिन मेरी मां हमारे लिए कुछ तोहफे खरीदने के लिए बाजार जाना चाहती थीं। उनके बाहर जाने के लिए हमने अस्पताल के प्रशासन से खास अनुमति ली थी। उनकी तबीयत बहुत ही खराब थी हालांकि वो किसी तरह से आईलाइनर और लिपस्टिक लगाने के लिए बाथरूम में पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
nargis dutt  daughter namrata revealed that her mother could not control her tears after seeing her in mirror after cancer sunil dutt take care of her
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
शीशे में देखकर कांप गई थीं मां

इस किस्से के बारे में आगे बातचीत करते हुए नम्रता दत्त ने खुलासा करते हुए कहा कि जब उनकी मां नरगिस दत्त ने खुद को शीशे में देखा तो वो बुरी तरह से कांप गई थीं। उन्होंने अपने बाल खो दिए थे। वह पूरी तरह से नाजुक हो गई थीं। नम्रता दत्त ने बताया कि उनकी मां खुद को इस तरह से देखने के बाद बुरी तरह से सिसक पड़ी, लेकिन मैंने उस वक्त उन्हें सांत्वना दी और उनके लिए उनकी मां बन गई।
nargis dutt  daughter namrata revealed that her mother could not control her tears after seeing her in mirror after cancer sunil dutt take care of her
सुनील दत्त और नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील दत्त ने रखा खास ख्याल

सुनील दत्त नरगिस से कितना प्यार करते थे ये किसी से नहीं छुपा है। ऐसे में जब नरगिस दत्त के कैंसर का पता चला तो सुनील दत्त ने उनका खूब ध्यान रखा। नम्रता दत्त ने बातचीत में बताया, ‘पापा उन्हें खाना खिलाते, उनका चेहरा साफ करते थे और उनकी हर एक तरह से मदद करते थे। हम सब अस्पताल से कुछ ही दूर पर एक अपार्टमेंट में रहते थे। पापा हमेशा मम्मी से उन्हें खिड़की के पास खड़े होने के लिए कहते थे और उन्हें दूरबीन से देखते थे।
विज्ञापन
nargis dutt  daughter namrata revealed that her mother could not control her tears after seeing her in mirror after cancer sunil dutt take care of her
नरगिस-सुनील दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं साझा किया दर्द
नम्रता दत्त ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि उनके पिता सुनील दत्त उस दौरान क्या महसूस करते थे ये बात उन्होंने कभी भी अपने बच्चों के साथ साझा नहीं की। लेकिन कई बार वो अपने कमरे में सिसक-सिसक के रोते थे। उन्होंने जो भी कुछ कमाई की थी वो मां के इलाज में खत्म हो गई थी। यहां तक की इलाज के लिए उन्हें पैसे भी उधार लेने पड़े थे।
 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed