सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोशल मीडिया: राजकुमार राव ने शेयर किया शादी का वीडियो, पत्नी पत्रलेखा से सिंदूर लगवाते आए नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 21 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Social media: Rajkummar Rao shared the video of their wedding wife Patralekha  puts sindoor on his forehead
राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल में शादी के बंधन में बंधे नए नवेले जोड़े राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दोनों की एक- दूसरे के प्रति भावनाएं साफ नजर आ रही है। सामने आए इस वीडियो की शुरुआत मंडप पर खड़े राजकुमार के साथ होती है, जो अपनी होने वाली पत्नी पत्रलेखा को अपने पास आते देखते नजर आए।

इसके बाद अभिनेता इशारों में पत्रलेखा को 'आई लव यू' कहते हुए एक जोरदार सीटी से उनका स्वागत करते है। इसके बाद उनके पास पहुंचकर पत्रलेखा उनसे कहती हैं कि, "राज, 11 साल हो गए हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मैं आपको जीवन भर से जानती हूं, न कि सिर्फ इस जीवनकाल से। मुझे यकीन है कि यह साथ कई जन्मों का रहा है।" इस वीडियो में राजकुमार बीच- बीच में पत्रलेखा के साथ अपने संबंधों के बारे में अपने विचार साझा करते भी नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

Trending Videos
Social media: Rajkummar Rao shared the video of their wedding wife Patralekha  puts sindoor on his forehead
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दौरान उन्होंने कहा कि “ईमानदारी से कहूं तो 10-11 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी ऐसा लगता है कि हमने अभी-अभी डेटिंग शुरू की है। हम बस एक दूसरे की कंपनी से इतना प्यार करते हैं, हमने सोचा चलो बस करते हैं। चलो बस पति-पत्नी बनते हैं। ” वीडियो में कपल एक- दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद गले लगते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Rajkummar Rao shared the video of their wedding wife Patralekha  puts sindoor on his forehead
पत्रलेखा और राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, वीडियो के अंत में राजकुमार पत्रलेखा की मांग में सिंदूर लगाते दिखाई दिए। लेकिन इसका मजेदार हिस्सा तब सामने आया जब उन्होंने पत्रलेखा को उनको सिंदूर लगाने को कहा। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए राजकुमार ने दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा 'हम', आप सभी के साथ हमारे जीवन के सबसे खूबसूरत दिन की एक झलक साझा करते हुए।"

Social media: Rajkummar Rao shared the video of their wedding wife Patralekha  puts sindoor on his forehead
Rajkumar rao Patralekha - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इस लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने वीडियो पर कमेंट किया, "बहुत सुंदर!" वहीं, भूमि पेडनेकर ने लिखा, "अरे बस खूबसूरत।" फराह खान, जो शादी में मेहमान भी थीं, ने लिखा, "मेरी आंखों में फिर से आंसू आ गए।"

विज्ञापन
Social media: Rajkummar Rao shared the video of their wedding wife Patralekha  puts sindoor on his forehead
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी का यह वीडियो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की वीडियो बनाने वाली टीम द वेडिंग फिल्म ने ही शूट किया था। गौरतलब है कि राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर को चंडीगढ़ में एक- दूसरे के साथ सात फेर लिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed