शक्ति कपूर बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें नगेटिव किरदारों से ज्यादा लोकप्रियता मिली। हालांकि, उनके कॉमेडी किरदार भी दर्शकों ने काफी पसंद किये। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। विलेन की जो भी भूमिका निभाई, उसे यादगार बना दिया। उनकी कॉमिक टाइमिंग भी जबरदस्त है। शक्ति कपूर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की है। उनके नगेटिव किरदार देखकर एक बार माता-पिता भी गुस्सा हो गये थे। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला
बॉलीवुड: जब शक्ति कपूर की फिल्म देखकर गुस्सा हो गये थे मां-बाप, पिता ने कहा था- अच्छा रोल करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' की बात है। शक्ति कपूर अपने माता-पिता को यह फिल्म दिखाने ले गए। फिल्म में उनका बलात्कार का सीन देखकर उनकी मां नाराज हो गई और शक्ति कपूर पर भड़क उठीं।
इतना ही नहीं, उनकी मां फिल्म में उनके बलात्कार सीन से इस कदर गुस्सा हुई कि फिल्म अधूरी छोड़ थिएटर से बाहर चले गईं। पिता भी फिल्मों में उनके इस तरह के किरदार से नाराज थे और बोले- तुम सिर्फ लड़कियों को छेड़ने का काम करते हो। अच्छे रोल करो। इस तरह माता-पिता भी फिल्मों में उनकी विलेन की भूमिका देख गुस्सा हो गये थे।
शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। उन्हें अपना यह नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं था, जिसके कारण उन्होंने नाम बदल लिया। वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है।
शक्ति कपूर की पत्नी का नाम शिवांगी कोल्हापुरे है। वह 80 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। शक्ति कपूर, शिवांगी को फिल्म 'किस्मत' की शूटिंग के दौरान दिल दे बैठे थे। उन्होंने अपनी स्पोर्ट्स कार में घूमाकर शिवांगी को प्रपोज किया और फिर दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शिवांगी के घर वालों को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था। वह उस वक्त महज 18 साल की थीं। साल 1982 में दोनों ने भागकर शादी कर ली थी।

कमेंट
कमेंट X