सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोशल मीडिया: मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला ने शेयर की अपनी बेटी की पहली तस्वीर, इंटरनेट पर मिल रहा ढेर सारा प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 21 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Social Media: Mohit Marwah and Antara Motiwala share the first picture of their daughter getting a lot of love on the internet
मोहित मारवाह - फोटो : इंस्टाग्राम

मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतीवाला पिछले महीने ही एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। वहीं, अब अपनी बेटी के जन्म को एक महीने पूरे होने पर अंतरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। सामने आई इस तस्वीर में  मोहित अपनी बेटी को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करने के साथ ही अंतरा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम थिया रखा है।

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा "तुम्हें प्यार करने का एक महीना। 20.10.2021।” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में दिल और बुरी नजर से बचाने वाला एक इमोजी भी पोस्ट किया। इस पोस्ट पर मोहित के परिवार के कई सदस्यों ने अपना प्यार बरसाया। उनके कजिन सोनम कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर और खुशी कपूर ने कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।" वहीं, अंशुला कपूर ने लिखा, बेस्टेस्टेट।" 

View this post on Instagram

A post shared by Antara Motiwala Marwah (@antara_m)

Trending Videos
Social Media: Mohit Marwah and Antara Motiwala share the first picture of their daughter getting a lot of love on the internet
मोहित मारवाह - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी मोहित और अंतरा को बधाईयां दी। वरुण धवन ने आंखों में दिल के साथ ही दिल वाली इमोजी पोस्ट की। जबकि सिद्धांत कपूर ने लिखा, "थिया को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।" साथ ही ईशा गुप्ता, अथिया शेट्टी और सोफी चौधरी ने भी पोस्ट पर दिल वाले इमोजी कमेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media: Mohit Marwah and Antara Motiwala share the first picture of their daughter getting a lot of love on the internet
मोहित मारवाह

इससे पहले बीते महीने अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मोहित और अंतरा के माता- पिता बनने की खुशखबरी साझा करते हुए कपल को बधाई दी थी। मोहित, अनिल, बोनी कपूर और संजय कपूर की बहन रीना मारवाह और उनके पति संदीप मारवाह के बड़े बेटे हैं। उन्होंने साल 2014 में फुगली के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 2017 में तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित राग देश में एक सैनिक की भूमिका भी निभाई थी।

Social Media: Mohit Marwah and Antara Motiwala share the first picture of their daughter getting a lot of love on the internet
मोहित मारवाह

मोहित और अंतरा ने फरवरी 2018 में यूएई में शादी की थी। अगस्त में आयोजित हुई उनके गोदभराई समारोह में अर्जुन कपूर, सोनम, खुशी और शनाया भी शामिल हुए थे। उन्होंने इस समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। 

 

विज्ञापन
Social Media: Mohit Marwah and Antara Motiwala share the first picture of their daughter getting a lot of love on the internet
अंतरा मोतीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

इस समारोह की तस्वीर शेयर करते हुए अंतरा ने अपने गोधभराई समारोह को खास बनाने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था “मुझे सबसे प्यारे गोधभराई देने के लिए मेरी माँ और मासी को धन्यवाद। आभारी हूं कि परिवार और दोस्त हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। इसका इससे अच्छा कोई और तरीका नहीं होगा!" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed