रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इस समय सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है। आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति से चार-चांद लगाया है। इस फिल्म फेस्टिवल से अभिनेत्री का लुक तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा आलिया ने पाकिस्तान की मशहूर हस्तियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई हैं। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां आलिया के लुक को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है।
Alia Bhatt: रेड सी फिल्म फेस्टिवल में PAK कलाकारों संग पोज देने पर ट्रोल हुईं आलिया, लोग बोले- शर्म आनी चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फेस्टिवल से एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को फिल्म फेस्टिवल के दौरान हॉलीवुड अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड और अन्य लोगों के साथ मिलते हुए दिखाया गया है। कई लोग अभिनेत्री की इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स पाकिस्तान कलाकारों की मौजूदगी पर सवाल भी उठा रहे हैं।
Allu Arjun: 'एनिमल' का फैन हुआ 'पुष्पा', लंबा नोट लिखकर की संदीप रेड्डी वांगा समेत रणबीर कपूर की तारीफ
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का तीसरा संस्करण जेद्दा में द रिट्ज-कार्लटन में आयोजित हुआ है। रेड कार्पेट पर नजर आईं आलिया भट्ट ने न केवल अपनी खूबसूरत उपस्थिति से सभी को प्रभावित किया, बल्कि पाकिस्तानी हस्तियों के साथ अपनी खुलकर बातचीत के लिए भी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री को पाकिस्तानी कलाकारों संग देख उनके फैंस खुश नहीं हैं।
Mast Mein Rehne Ka Review: जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता की बेहतरीन अदाकारी की अनोखी झलक, पढ़िए कहां चूकी फिल्म
फैंसी सिल्वर फ्लोरल गाउन में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेता हुमायूं सईद के साथ भी दोस्ताना बातचीत की और उनकी बातचीत की तस्वीरों ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।
Sam Bahadur: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'सैम बहादुर', विक्की कौशल ने तस्वीरें साझा कर की ये अपील
फिल्म फेस्टिवल से आलिया की इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग होने लगी। एक यूजर ने कहा, 'यह लोग हमारे देश में रहकर भी पड़ोसी मुल्क के लोगों की वाहवाही करते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आलिया को आखिर अपने लोग याद आ ही गए हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'आलिया को वहां नहीं होना चाहिए था।'