{"_id":"6572f761e0ca0970dc0d46ae","slug":"vicky-kaushal-starrer-sam-bahadur-gears-up-for-ott-release-on-this-date-know-the-details-here-2023-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sam Bahadur: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'सैम बहादुर', विक्की कौशल ने तस्वीरें साझा कर की ये अपील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sam Bahadur: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'सैम बहादुर', विक्की कौशल ने तस्वीरें साझा कर की ये अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 08 Dec 2023 04:32 PM IST
सार
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर अपनी नाटकीय और ऑनलाइन रिलीज के बीच आठ सप्ताह का अंतर रखेगी। इसके मुताबिक, अब फिल्म के गणतंत्र दिवस 2024 पर जी5 पर प्रीमियर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
1 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक बार फिर विक्की ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। दर्शक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते 38.85 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। दर्शक अब फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है।
2 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर अपनी नाटकीय और ऑनलाइन रिलीज के बीच आठ सप्ताह का अंतर रखेगी। इसके मुताबिक, अब फिल्म के गणतंत्र दिवस 2024 पर जी5 पर प्रीमियर होने की उम्मीद है। दर्शक बेसब्री से फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब इस खबर से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
3 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ सैम बहादुर के पर्दे के पीछे की एक झलक साझा की है। पहली तस्वीर में मेकअप रूम में अभिनेता का मिरर शॉट देखने को मिल रहा है। उनका मेकअप रूम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की तस्वीरों से घिरा हुआ है। इसके अलावा विक्की ने अपने सैम मानेकशॉ के किरदार में तस्वीर साझा की हैं।
विक्की कौशल ने तस्वीरें साझा कर लिखा, 'मेकअप करो, उनके पसंदीदा जैज गाने सुनो, और शीशे में तब तक घूरते रहो जब तक मुझे विश्वास न हो जाए कि शीशे में दिख रहा लड़का सैम है। सैम होने पर विश्वास करते हुए अपने दिन जीना एक दुर्लभ सम्मान और एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमारे प्रयासों के लिए आप सभी जो प्यार बरसा रहे हैं, वह वास्तव में संतुष्टिदायक है। इसके लिए धन्यवाद। इस वीकेंड पर अपने परिवारों को हमारे सच्चे लीजेंड की कहानी का अनुभव कराने के लिए सिनेमाघरों में ले जाएं। एफएम सैम मानेकशॉ।'
विज्ञापन
5 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। विक्की कौशल के अलावा इसमें फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारे भी नजर आए हैं। रॉनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।