फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

First Act: इंडस्ट्री में बाल कलाकारों की शानदार यात्रा दिखाएगी फर्स्ट एक्ट, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

Fri, 08 Dec 2023 03:48 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 08 Dec 2023 03:48 PM IST
सार

इस डॉक्यूसीरीज का प्रीमियर भारत सहित दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में 15 दिसंबर को होगा। इस डॉक्यूसीरीज को अंग्रेजी सबटाइटल के साथ हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।  

विज्ञापन
Prime Video Announces First Act Unique Original Docuseries Capturing the Journey of Child Actors in Industry
फर्स्ट एक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन प्राइम वीडियो ने आज अपनी डॉक्यूमेंट्री 'फर्स्ट एक्ट' के लॉन्च की घोषणा की है। यह सीरीज टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में बाल कलाकारों और उनके माता-पिता के अनुभवों को दर्शाती है। फर्स्ट एक्ट एक बेहद ही शानदार डॉक्यूमेंट्री है, जो उस माहौल की एक विचारोत्तेजक झलक पेश करती है, जिसमें इन युवा कलाकारों से प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है। सीरीज में बाल कलाकारों के शानदार प्रदर्शन के पीछे की कड़ी मेहनत देखने को मिलेगी। 

Prime Video Announces First Act Unique Original Docuseries Capturing the Journey of Child Actors in Industry
अमोल गुप्ते - फोटो : सोशल मीडिया

फर्स्ट एक्ट में देखने को मिलेगा कि अपने परिवार के सपनों और अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करने के बीच इन सुवा कलाकारों को नाजुक संतुलन बनाते समय किन बाधाओं का सामना करना पड़ता है। मलकान मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज को दीपा भाटिया ने लिखा है। इसके साथ ही अमोल गुप्ते इसे निर्मित और निर्देशित करेंगे। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर भारत सहित दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में 15 दिसंबर को होगा। इस डॉक्यूसीरीज को अंग्रेजी सबटाइटल के साथ हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।   

जूनियर महमूद के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे फिल्मी सितारे

Prime Video Announces First Act Unique Original Docuseries Capturing the Journey of Child Actors in Industry
फर्स्ट एक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह डॉक्यूसीरीज ओरिजनल कंटेट पर बेस्ट होगी। यह सीरीज पूर्व बाल कलाकारों द्वारा साझा किए गए किस्सों पर आधारित होगी। यह पूर्व बलाकार अब सारिका, जुगल हंसराज, परजान दस्तूर और दर्शील सफारी जैसे कुशल अभिनेताओं में बदल गए हैं। इसके साथ ही इसमें फेमस फिल्म निर्माताओं द्वारा साझा की गई जानकारी भी शामिल होगी, जो बच्चों के साथ मिलकर काम कर चुके हैं। सीरीज पर मुकेश छाबड़ा, हनी त्रेहन और टेस जोसेफ जैसे कास्टिंग निर्देशकों के साथ मिलकर काम किया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Video Announces First Act Unique Original Docuseries Capturing the Journey of Child Actors in Industry
प्राइम वीडियो की प्रमुख अपर्णा पुरोहित - फोटो : सोशल मीडिया

प्राइम वीडियो की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा, 'प्राइम वीडियो ने सिनेमा मरते दम तक, रेनबो रिश्ता और डांसिंग ऑन द ग्रेव सहित कई दिलचस्प प्रासंगिक विषयों पर एक श्रृंखला पेश की हैं, जो हमारे दर्शकों को पसंद आई हैं। हम फर्स्ट एक्ट प्रस्तुत करने में गर्व महसूस करते हैं, जो भारत में बाल कलाकारों के जीवन पर प्रकाश डालती है। साथ ही उनके सामने आने वाली दैनिक चुनौतियों और दबावों को उजागर करती है।' 

Anurag Kashyap: रणबीर कपूर के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहते अनुराग कश्यप! बोले- 'मेरे पास ऐसा...'

विज्ञापन
Prime Video Announces First Act Unique Original Docuseries Capturing the Journey of Child Actors in Industry
फर्स्ट एक्ट, अपर्णा पुरोहित - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'जब हमने कहानी की शुरुआती पिच सुनी, तो हम गहराई में जाने के लिए उत्सुक थे। यह पहली बार है कि भारतीय मनोरंजन उद्योग में बाल कलाकारों के बारे में एक कहानी बनाने का प्रयास किया गया है। हम वास्तव में ऐसी कहानियों को सामने लाने के महत्व में विश्वास करते हैं। यह मालाकन मोशन पिक्चर्स के साथ हमारे पहले सहयोग का भी प्रतीक है और हम इसे लेकर बहुत उत्सुक हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed