आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म जिगरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। इससे पहले वह मोनिका ओह माई डार्लिंग बनाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर लोग आलिया की अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, लोगों की उम्मीदें भी इस फिल्म से बढ़ गई हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए जानते हैं आलिया भट्ट की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों के बारे में...
Alia Bhatt Movies: 'ब्रह्मास्त्र' से लेकर 'राजी' तक, ये हैं आलिया भट्ट की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मास्त्र: भाग-1 शिवा में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखी थीं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। वहीं, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन जैसे सितारे भी फिल्म में नजर आए थे। कोरोना संक्रमण काल के दौरान रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 257.44 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही थी। फिल्म के बड़े बजट की वजह से यह टिकट खिड़की पर औसत साबित हुई थी।
आलिया भट्ट ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में करण के साथ दोबारा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 153.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह आलिया के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
आलिया भट्ट की हिट फिल्मों की लिस्ट में गली बॉय का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कारोबार किया था। इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। फिल्म में आलिया की अदाकारी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 140.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
दिग्गज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी आलिया भट्ट नजर आ चुकी हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 129.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।