फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो वायरल: आलिया के लाइव सेशन में दिख गए शर्टलेस रणबीर! यूजर्स पूछ रहे सवाल

Thu, 20 May 2021 09:31 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 20 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt live session video viral instagram users claiming Ranbir Kapoor is shirtless visible in mirror
आलिया भट्ट - फोटो : Insatagram

क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से भी एक हैं। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं और कई बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया है। वहीं, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का क्रेज देखते ही बनता है। आलिया भी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं। वो तस्वीर, वीडियोज और लाइव सेशन के माध्यम से यूजर्स का मनोरंजन करती रहती हैं। तभी तो एक्ट्रेस कोई भी पोस्ट करती हैं तो वो चंद मिनटों में वायरल हो जाती है और लाखों लाइक्स भी मिलते हैं। अभिनेत्री आजकल अपने लव अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रह रही हैं। रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते जगजाहिर हैं। अक्सर दोनों एक साथ नजर आते हैं। फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। इस बीच आलिया के एक लाइव सेशन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस मजे ले रहे हैं। इस वीडियो पर लगातार सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है।

Alia Bhatt live session video viral instagram users claiming Ranbir Kapoor is shirtless visible in mirror
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्मों के साथ-साथ अभिनेता रणबीर कपूर संग अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आलिया हमेशा से ही अपने रिश्ते और अफेयर्स को लेकर बिंदास रही हैं। रणबीर से पहले भी उन्होंने कई लड़कों को डेट किया है।

Alia Bhatt live session video viral instagram users claiming Ranbir Kapoor is shirtless visible in mirror
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

फिलहाल अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लाइव सेशन कर रही हैं। वो अपने फैंस से बात करती दिख रही हैं। आलिया बातचीत के दौरान प्रकृति और जंतुओं पर चर्चा कर रही हैं। एक्ट्रेस जब बोल रही होती हैं तो उनके पीछे शीशे में एक शख्स बिना बनियान के टहलता नजर आता है, जिसकी परछाई शीशे पर पड़ती है। हल्की सी झलक देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें रणबीर कपूर बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt live session video viral instagram users claiming Ranbir Kapoor is shirtless visible in mirror
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग आलिया के सेशन को न देखकर उनके पीछे चल रहे व्यक्ति को झांककर देखने की कोशिश रहे हैं। वहीं, लोग इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'इस वीडियो में बच्चे आलिया को देख रहे और लीजेंड्स स्क्रीन जूम कर रणबीर को देख रहे।'


View this post on Instagram

A post shared by RanLia_Eternity🎱 (@ranlia_eternity)

विज्ञापन
Alia Bhatt live session video viral instagram users claiming Ranbir Kapoor is shirtless visible in mirror
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और आलिया लॉकडाउन में एक साथ ही रह रहे थे। बता दें कि रणबीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके कुछ दिन बाद आलिया का भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। कोरोना निगेटिव होने के बाद दोनों छुट्टियां मनाने मालदीव भी गए थे। यहां से दोनों ने काफी तस्वीरें शेयर की थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed