{"_id":"5ba0b490867a557f174458c9","slug":"alia-bhatt-mother-soni-razdan-opens-up-about-her-relationship-with-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान में जल्द बजने वाली है शहनाई, पिता महेश भट्ट के बाद मां ने भी किया रणबीर को कबूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान में जल्द बजने वाली है शहनाई, पिता महेश भट्ट के बाद मां ने भी किया रणबीर को कबूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रोमांस की चर्चा अब पुरानी हो चली है। कभी महेश भट्ट को कभी ऋषि कपूर तो कभी नीतू कपूर ने अपने बयान से साबित किया है कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और ये रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है। रणबीर और आलिया भी पब्लिकली इस बात को कुबूल कर चुके है कि वो डेट कर रहे है। ऐेसे में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का एक बयान सबसे ज्यादा मायने रखता हैं क्योंकि आलिया अपनी मां को काफी करीब हैं।
2 of 6
Alia Bhatt and Soni Razdan
सोनी राजदान का बयान दोनो के रिश्ते कि लिए और उनके फैसले के लिए अहम है। आलिया की मां ने कहा है कि रणबीर बहुत अच्छा लड़का है। सोनी कहती हैं कि मेरा आलिया के साथ काफी अच्छा रिश्ता है और हम सीधे उससे बात करते हैं। महेश भट्ट हो या ऋषि कपूर सबको उनके रिलेशन के बार में पता है। वो काफी अच्छी तरह से रणबीर और उनके परिवार को जानती हैं और सभी बहुत अच्छे हैं।
3 of 6
Mahesh Bhatt
इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए महेश भट्ट ने बताया था- आलिया ने हमें बहुत गर्व महसूस करवाया है। मुझे पता है कि वह प्रतिभाशाली है और उसे फिल्मों का जुनून है लेकिन एक के बाद एक फिल्म के बाद आलिया की परफॉरमेंस से आश्चर्यचकित हूं। एक पिता होने के नाते मुझे खुशी है कि आलिया सारी चीजें खुद ही कर रही है। आलिया अब बड़ी हो गई हैं और यह उनका निजी मामला है जिसे उन्हें खुद तय करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Mahesh Bhatt
जब मीडिया ने महेश भट्ट से पूछा कि क्या आलिया रणबीर कपूर से अगले साल शादी करने जा रही हैं इस पर उन्होंने कहा- मैंने अपने बच्चों के निजी जीवन पर कभी बात नहीं की। मुझे लगता है कि वो अडल्ट हैं और इस पर उनका अधिकार होना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
alia bhatt
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से आलिया के साथ उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मैं कोई लुक्का छिप्पी नहीं खेल रहा हूं। मैं जिंदगी के पॉजिटिव और खूबसूरत पहलू को जी रहा हूं। लेकिन आप अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक लिमिट तक ही बात कर सकते हैं, नहीं तो फिर आपके काम से ज्यादा लोग आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।