फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया ने पहली बार रणबीर के साथ कबूली रिश्ते की बात, बोलीं- 'वो अचीवमेंट नहीं, बल्कि मेरी...'

Wed, 02 Jan 2019 01:28 PM IST
shrilata biswas एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 02 Jan 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt on relationship with ranbir kapoor said he is part of life
alia bhatt, ranbir kapoor - फोटो : file photo

बॉलीवुड डीवा आलिया भट्ट ने अपनी पिछली फिल्म राजी से सभी को खूब इम्प्रेस किया। फिल्म में आलिया ने एक जासूस का किरदार निभाया था। अब वो अपनी अगली फिल्म गली ब्वॉय में बिजी हैं, जल्द ही इसका प्रमोशन शुरू हो जाएगा। अभी तक फिल्म के 3 पोस्टर रिलीज किये जा चुके हैं। फिल्मों के अलावा आलिया, रणबीर कपूर से अपने अफेयर को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं।

alia bhatt on relationship with ranbir kapoor said he is part of life
alia bhatt, ranbir kapoor - फोटो : file photo

दोनों के रिश्ते पर पहली बार तब खुलकर बात की जानें लगी जब सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन पार्टी में आलिया और रणबीर साथ में पहुंचे। बाद में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कबूल भी किया कि हां वो रिलेशनशिप में हैं हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। अब आलिया ने एक इंटरव्यू में ऐसा कुछ कहा है जो उनके रिश्ते पर मुहर लगाती है।

alia bhatt on relationship with ranbir kapoor said he is part of life
alia bhatt - फोटो : instagram

हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि 'मुझे बिल्लियों से बहुत प्यार है और मैं खुद भी बिल्लियों की तरह ही हूं। मैं हमेशा दिल से महसूस करती हूं और वही करती हूं जिस पर यकीन करती हूं।' बता दें कि आलिया ने कई बिल्लियां पाल रखी हैं जिसकी तस्वीरें वो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

20M love 🙌 going live on Instagram in 15 Mins. It’s been a whileeeeeeee :) soo much love to give back so let’s do this :) ❤️❤️❤️❤️

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt on relationship with ranbir kapoor said he is part of life
alia bhatt, ranbir kapoor - फोटो : file photo

आलिया से जब रणबीर कपूर के साथ रिलेशन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मैं अपनी निजी जिंदगी पर पूरी ईमानदारी से फोकस करती हूं। मैं इस पर बोलना पसंद नहीं करती। इस तरह की बातों से मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मुझे इस तरह निजी जिंदगी पर बात करना पसंद नहीं है क्योंकि इससे आपका ध्यान भटकता है। यह रिश्ता एक उपलब्धि की तरह नहीं है बल्कि जिंदगी का हिस्सा है।'

विज्ञापन
alia bhatt on relationship with ranbir kapoor said he is part of life
alia bhatt, ranbir kapoor - फोटो : file photo

आलिया ने आगे कहा कि 'जो कुछ भी है वो बहुत खूबसूरत है। फिलहाल जैसा चल रहा है मैंने सबकुछ वैसे ही छोड़ रखा है। आप कह सकते हैं कि यह कुछ-कुछ वैसा ही है जैसे मेरी जिंदगी में मेरी बिल्ली है। जिसकी मैं हमेशा सुरक्षा करना चाहती हूं और वो एडवर्ड (आलिया की बिल्ली) की तरह अभी सोशल मीडिया पर आने के लिए तैयार नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed