{"_id":"5c2c6acdbdec2256a50a4225","slug":"kgf-box-office-collection-day-12-yash-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF में दिखी जबरदस्त ग्रोथ, बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन हुआ इतना कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF में दिखी जबरदस्त ग्रोथ, बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन हुआ इतना कलेक्शन
Wed, 02 Jan 2019 01:15 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
kgf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF दर्शकों के दिलों में उतर चुकी है। जहां एक तरफ दर्शकों से मिल रहे शानदार रिसपॉन्स के बाद KGF के स्क्रीन्स बढ़ा दिए गए। वहीं दूसरी तरफ यश स्टारर कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ- चैप्टर 1' के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखी है और 12 दिनों में कमाई 30 करोड़ के पार हो गई है।
KGF
ओवरसीज में 6 करोड़ की कमाई के साथ केजीएफ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 152.20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को अपनी रिलीज के 12 दिन यानि मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो किसी कन्नड़ फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से 2 करोड़ 10 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। कोलार गोल्ड फील्ड यानि केजीएफ को अब 12 दिनों में 30.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन मिल गया है।
KGF
- फोटो : social media
साऊथ की फिल्म होते हुए भी लोगों को इस फिल्म के एक्शन काफी पसंद आ रहे हैं। केजीएफ 70 करोड़ के बजट में बनी है। जबकि भारत में ही इस फिल्म ने कुल 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हिंदी में फिल्म फायदे में चल रही है। इस फिल्म को पूरा करने में 1000 दिन लगे हैं क्योंकि ये फिल्म दो भागों में बनाई गई है। इसका दूसरा चैप्टर अगले साल रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
kgf
'केजीएफ' में तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय ने आइटम सॉन्ग किए हैं। केजीएफ हिंदी में 1500 स्क्रींस पर रिलीज की गयी है, जबकि कन्नड़, तेलुगु में 400, तमिल में 100 और मलयालम में 60। हिंदी में इस फिल्म को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म में यश ने लीड रोल निभाया है।
#KGF gets a boost on second Mon [31 Dec] and second Tue [1 Jan]… Crosses ₹ 30 cr mark... Mumbai circuit continues to dominate... [Week 2] Fri 1.25 cr, Sat 1.75 cr, Sun 2.25 cr, Mon 1.50 cr, Tue 2.25 cr. Total: ₹ 30.45 cr. India biz. Note: HINDI version.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 2, 2019
विज्ञापन
kgf
1951 से शुरू हुई ये कहानी केजीएफ, यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स की कहानी है। कहानी एक महत्वाकांक्षी लड़के रॉकी की है जिसकी मां ने मरने से पहले उससे वादा लिया है कि वो जिये जैसे भी, लेकिन मरेगा दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनकर।