{"_id":"5af7e3be4f1c1bdd408b4dab","slug":"alia-bhatt-raazi-film-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया की 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया हंगामा, दूसरे दिन कमाई में 50 फीसदी उछाल, जानें कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया की 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया हंगामा, दूसरे दिन कमाई में 50 फीसदी उछाल, जानें कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन की धमाकेदार ओपनिंग के बाद आलिया भट्ट की 'राजी' की ताबड़तोड़ कमाई दूसरे दिन भी जारी है। कहानी से लेकर एक्टिंग तक इस फिल्म के हर पहलू ने दर्शकों के दिलों में ऐसी धाक जमा दी है कि इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन जबरदस्त उछाल देखा गया।
alia bhatt raazi
आलिया भट्ट की 'राजी' दो दिनों में 18.83 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 'राजी' फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को 7.53 करोड़ और शनिवार को 11.30 करोड़ रहा। यानी कुल मिलाकर यह फिल्म 18.83 करोड़ कमाने में कामयाब रही। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई।
#Raazi continues its SPLENDID RUN... Witnesses 50.07% growth on Sat... The SUPER-STRONG word of mouth is translating into SUPER-SOLID biz... Expected to collect ₹ 31 cr+ in its opening weekend... Fri 7.53 cr, Sat 11.30 cr. Total: ₹ 18.83 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 13, 2018
alia bhatt
'राजी' फिल्म एक गंभीर कहानी पर आधारित है इसके बावजूद फिल्म का जबरदस्त कलेक्शन अपने आप में हैरान करने वाला है। 'राजी' फिल्म का क्रेज मेट्रो सिटीज में ज्यादा देखा जा रहा है खासतौर से मुंबई और दिल्ली में।
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt
'राजी' फिल्म में 1971 की वार के पहले के राजनीतिक दौर को दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में तीन देशों के बीच के रिश्ते को उजागर किया गया है जिसमें भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और विकी कौशल लीड रोल में हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
Alia Bhatt
इस फिल्म का बजट 50 करोड़ है। 'राजी' के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म महज कुछ ही दिनों में अपना बजट निकालने में कामयाब रहेगी। वीकेंड की वजह से इस फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार को इसका कलेक्शन जबरदस्त रहेगा।