फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: आलिया-रणबीर की बेटी राहा पैपराजी को देख हुई खुश, सोशल मीडिया पर तैमूर से तुलना

Fri, 27 Dec 2024 11:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 27 Dec 2024 11:38 PM IST
सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर छा चुकी है। दो साल की राहा पैपराजी के साथ फ्रेंडली नजर आती है। अब सोशल मीडिया पर राहा की तुलना करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर से की जाने लगी है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Daughter Raha Kapoor Compare With Kareena Son Taimur Ali Khan
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में आलिया और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी को पैपराजी से मिलवाया था, फैमिली फोटो खिंचवाए थे। उस मौके पर राहा ने पैपराजी को हाय कहा और फ्लाइंग किस भी दी। हाल ही में रणबीर और आलिया के साथ राहा एयरपोर्ट पर नजर आईं। यहां पर भी जब फोटोग्राफर उसकी फोटो लेने लगी तो वह सबको हाथ हिलाकर हाय करने लगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Daughter Raha Kapoor Compare With Kareena Son Taimur Ali Khan
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट-राहा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

राहा की हरकत देख मुस्कुरा दी आलिया 
आलिया और रणबीर को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया। इस जगह पर फोटोग्राफर, पैपराजी भी मौजूद दिखे। जब वह आलिया और राहा की फोटाे लेने लगे तो राहा ने सबको हाय कहा और वह प्यारी सी हंसी हंस दी। यह देखकर आलिया भी मुस्कुरा उठी। रणबीर कपूर भी साथ में मौजूद दिखे।


 

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Daughter Raha Kapoor Compare With Kareena Son Taimur Ali Khan
करीना कपूर-सैफ अली खान-तैमूर अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया यूजर्स ने की तैमूर-राहा की तुलना 
राहा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलिया और रणबीर कपूर के कई फैंस उनकी बेटी की तुलना करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर से कर रहे हैं। एक यूजर्स लिखता है-राहा, तैमूर से ज्यादा अच्छी है।वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आलिया ने राहा को अच्छी परवरिश दी है। इस तरह के कई कमेंट सोशल मीडिया पर राहा और तैमूर को लेकर किए जा रहे हैं। 

Salman Khan Birthday Video:हम साथ-साथ हैं, सलमान के जन्मदिन पर साथ दिखा परिवार, सोहेल खान ने साझा किया वीडियो 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Daughter Raha Kapoor Compare With Kareena Son Taimur Ali Khan
तैमूर अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

तैमूर भी एक समय में मीडिया का फेवरेट रहा 
राहा और तैमूर की तुलना इसलिए हो रही है कि एक समय में करीना कपूर का बड़ा बेटा, तैमूर सोशल मीडिया पर छाया रहता था, वह फोटोग्राफर्स का भी फेवरेट हुआ करता था। क्यूट बेबी का खिताब तैमूर के नाम था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर आलिया, रणबीर की बेटी राहा को क्यूट बेबी कहा जा रहा है। साथ ही राहा के फ्रेंडली बिहेवियर से भी सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश हैं।

Sussanne Khan: किराए के फ्लैट में शिफ्ट हुईं ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान, हर महीने इतने लाख देंगी किराया 

 

विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Daughter Raha Kapoor Compare With Kareena Son Taimur Ali Khan
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

फैमिली वैकेशन पर आलिया-रणबीर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर राहा के साथ इसलिए दिखे क्योंकि वह छुट्टियों पर जा रहे हैं। साल के आखिर दिन हैं तो वे फैमिली हॉलीडे पर निकले हैं। आलिया और रणबीर के करियर फ्रंट की बात करें तो आलिया एक एक्शन ड्रामा स्पॉय फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं, वहीं रणबीर भी फिल्म ‘रामायण’ और ‘लव एंड वाॅर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed