कोरोना वायरस की चपेट में आने की वजह से इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। जिसे चलते कोई भी घरों से बाहर नहीं निकल रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इन दिनों अपने घर के ही अंदर हैं। इसी बीच सेलेब्स सोशल मीडिया पर नजर आते रहते हैं। कोई घर में ही रहकर झाड़ू लगा रहा है। तो कोई बर्तन साफ कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड का सबसे चर्चित आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी सोशल मीडिया पर नजर आया। लेकिन दोनों ट्रोलर्स के निशाने पर चढ़ गए।
Lockdown के बीच ट्रोलर्स के निशाने पर आए रणबीर-आलिया, बिना 'मास्क' लगाए दिखा था जोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉक डाउन के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आए। दोनों का एक वीडियो फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने साझा किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर कापी वायरल हो रहा है। बीते दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। लेकिन इस वीडियो ने इस खबर को कोरी अफवाह साबित कर दिया है। वहीं दोनों के इस वीडियो को बी अब ट्रोलर्श ने अपने निशाने पर ले लिया है।
विरल ने ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। वीडियो में रणबीर कपूर आलिया भट्ट एक साथ अपनी बिल्डिंग के पास नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी है। जाहिर सी बात है दोनों उसी को घुमाने निकले होंगे। लेकिन फैन्स को ये पसंद नहीं आया और कर दिया दोनों को ट्रोल। दरअसल इस दौरान दोनों मास्क नहीं लगाए थे। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स गुस्से से लाल हो गए और दोनों को ट्रोल करने लगे।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रणबीर और आलिया के बिना मास्क पहने बाहर निकलने को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स कह रहे हैं कि घर में रहने की बात को सेलिब्रिटीज के द्वारा फॉलो नहीं किया जा रहा है। तो वहीं कई यूजर्स ये बी कह रहे हैं कि आम लोग बाहर निकल रहे हैं तो पुलिस उन्हें पकड़ रही हैं इन्हें भी पकड़ना चाहिए। इसी तरह के तमाम कमेंट्स कर यूजर्स इन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आलिया और रणबीर अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में खबरें ऐसी आई थीं कि दोनों क्वारंटीन टाइम में एक साथ रह रहे हैं। इस बात का अंदाजा आलिया की एक तस्वीर से लगाया गया था जिसे रणबीर में क्लिक किया था। तो वहीं दोनों की एक तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी जिसमें दोनों दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे थे।