सब्सक्राइब करें

Ranbir-Alia: तैयार हो रहा है कपूर खानदान के चिराग का कमरा, परवरिश के लिए किताबें पढ़ रहा कपल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 27 Sep 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor have prepared baby room couple reads books to upbringing his child
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। दोनों की एकसाथ ये पहली फिल्म थी, जो कि सुपरहिट साबित हो गई है। ऐसे में सफलता के मजे लेना तो बनता है। रणबीर और आलिया ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। जिसके बाद जून में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। फिलहाल आलिया भट्ट अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के भी मजे ले रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस कपल ने बताया कि उन्होंने अपने बेबी का कमरा तैयार करवा लिया है। 

Trending Videos
alia bhatt ranbir kapoor have prepared baby room couple reads books to upbringing his child
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणबीर और आलिया ने अपने माता-पिता बनने की तैयारियों के बारे में खुलासा किया। रणबीर ने बताया कि उन्होंने सभी तैयारियां कर ली हैं। बेबी का कमरा तैयार हो गया है। हाल ही में दोनों कृष्णा राज बंगले पर भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि इन चीजों के कभी कोई तैयार नहीं होता है, सभी को हर दिन तैयार होना पड़ता है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor have prepared baby room couple reads books to upbringing his child
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर ने मजाक में कहा कि फिलहाल उनका और आलिया का एक चाइल्ड केयर किताब को लेकर झगड़ा चल रहा है। उन्होंने बताया कि आलिया ने एक किताब पढ़ी है और वह चाहती हैं कि रणबीर भी उस किताब को पढ़ें। इसके आगे अभिनेता ये भी कहते हैं कि किताबें कभी भी हमें बच्चे पालना नहीं सिखा सकती हैं। इसका हमें खुद अनुभव करना होगा।

Brahmastra: 410 करोड़ में बनी ब्रह्मास्त्र की ये गलतियां बर्दाश्त नहीं कर पाए लोग, देख आपका दिमाग भी होगा खराब
 

alia bhatt ranbir kapoor have prepared baby room couple reads books to upbringing his child
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि इन दिनों रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में छाई है। ये फिल्म टिकट खिड़की पर जोरदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान भी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed