{"_id":"5cbe20bdbdec2209dc70ebd3","slug":"alia-bhatt-reacts-on-below-performance-of-kalank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कलंक' की असफलता की बीच आया आलिया भट्ट का जवाब, बोलीं- हमें स्वीकार करना चाहिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कलंक' की असफलता की बीच आया आलिया भट्ट का जवाब, बोलीं- हमें स्वीकार करना चाहिए
लचर कहानी, कमजोर किरदार और बेतरतीब मार्केटिंग के चलते मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर की साल की दूसरी फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। बंपर ओपनिंग के बाद इसका कलेक्शन लगातार गिर रहा है। 4000 स्क्रीन्स और पांच दिन के लंबे वीकेंड में कलंक ने सिर्फ 66.03 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई से न सिर्फ फिल्म के निर्माता बल्कि निर्देशक और कलाकार भी निराश हैं। कलंक के गिरते कलेक्शन के बीच आलिया भट्ट का जवाब आया है।
2 of 5
Kalank
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट ने कहा- जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है। मैं अपनी फिल्म का समीक्षा नहीं कर सकती, क्योंकि इसके लिए जनता है। अगर जनता को फिल्म पसंद नहीं आई तो यह जाहिर सी बात है कि फिल्म अच्छी नहीं होगी।
3 of 5
Alia Bhatt and Varun Dhawan
- फोटो : twitter
आलिया ने आगे कहा- इस बात को हमें स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए और अगली बार बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए। आलिया ने कलंक में रूप का किरदार निभाया है। हालांकि फिल्म के गिरते कलेक्शन के बीच भी उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kalank
धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म कलंक को इसके मेकर्स ने शुक्रवार की बजाय महावीर जयंती और गुड फ्राइडे की छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए बुधवार को रिलीज किया। फिल्म के विशालकाय कैनवस और इसमें शामिल बड़े सितारों को देखते हुए फिल्म को पहले दिन बंपर ओपनिंग मिली और इसने पहले ही दिन 21 करोड़ 60 लाख रुपये कमाकर नया रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन
5 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
दूसरे दिन फिल्म ने 11.45 करोड़, तीसरे दिन 11.60 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़ और पांचवे दिन 11.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पूरा वीकेंड और अकेली बड़ी फिल्म होने के बावजूद फिल्म ने केवल 66.03 करोड़ की ही कमाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।