{"_id":"583695924f1c1bcb4913c5b3","slug":"alia-bhatt-s-sister-fighting-depression","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन में क्यों है आलिया की बहन, इंस्टाग्राम पर खोला राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डिप्रेशन में क्यों है आलिया की बहन, इंस्टाग्राम पर खोला राज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अभी तक आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन को हमेशा चुलबुले अंदाज में ही देखा होगा। यहां तक कि वो सोशल मीडिया पर भी खूब हंसी-ठिठोली करती रहती हैं लेकिन इनकी जिंदगी का एक ऐसा कड़वा सच है जो आपको पता नहीं होगा। एक डरावनी चीज है जो 13 साल की उम्र से उनका पीछा कर रही है और इसकी वजह से वो परेशान हैं।
'जी रही हूं डिप्रेशन में', आलिया भट्ट की बहन ने किया बड़ा खुलासा
- फोटो : Instagram
बुधवार को शाहीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की और साथ में लिखा,' मैं 13 साल की उम्र से ही डिप्रेशन के साथ जी रही हूं। लेकिन ये कोई खुलासा या कन्फेशन नही है, जो लोग मुझे जानते हैं और मेरे करीब हैं वो इसके बारे में भी जानते हैं। ये कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे छुपाने के लिए मुझे मुश्किल हो या फिर शर्म आए। कई बार ऐसे दिन रहे हैं जब मुझे डिप्रेशन जैसी कोई फीलिंग नहीं हुई तो कई बार मैं इससे उबर नही पाई। कई बार मैं बिल्कुल चुप हो जाती हूं किसी से बात तक नहीं करती। यहां तक कि बैड से उठकर कहीं भी जाने का मन नहीं करता।
'जी रही हूं डिप्रेशन में', आलिया भट्ट की बहन ने किया बड़ा खुलासा
ताज्जुब की बात है कि शाहीन भट्ट, जिन्हे आलिया अपना सपोर्ट सिस्टम बताती हैं, वो इस दौर से गुजर रही हैं। लेकिन ऐसी हालत में भी, जब वो खुद डिप्रेशन से पीड़ित हैं, आलिया के लिए मार्गदर्शक बनी हुईं हैं और वाकई काबिलेतारीफ है।
A photo posted by Shaheen Bhatt (@shaheenb) on
विज्ञापन
विज्ञापन
'जी रही हूं डिप्रेशन में', आलिया भट्ट की बहन ने किया बड़ा खुलासा
शाहीन भट्ट के अलावा कई और बॉलीवुड कलाकार हैं जिन्होंने हाल ही में अपने डिप्रेशन पर खुलकर बात की। इनमें दीपिका पादुकोण, करण जौहर, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन शामिल हैं। दीपिका ने तो मेंटल हेल्थ और इससे संबंधित जागरुकता के लिए एक एनजीओ भी चलाया हुआ है।
विज्ञापन
'जी रही हूं डिप्रेशन में', आलिया भट्ट की बहन ने किया बड़ा खुलासा
- फोटो : Instagram
लेकिन हैरत की बात है कि चकाचौंध की दुनिया में रहने वाले सितारे इस कदर डिप्रेशन में जी रहे हैं कि कई बार वो खुद इससे लड़ पाने में असमर्थ दिखते हैं। लेकिन ये अच्छी बात है कि वो हिम्मत नहीं हार रहे और इस पर खुलकर सामने आ रहे हैं, लोगों को भी जागरुक कर रहे हैं क्योंकि कई कलाकार तो ऐसे रहे हैं जो जिंदगीभर डिपरेशन मे रहे और उसी की वजह से दुनिया को अलविदा कह गए।