फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day SPL: बैंक में क्लर्क थे अमोल पालेकर, गर्लफ्रेंड की वजह से बने हीरो

Thu, 24 Nov 2016 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
B'Day SPL: Amol Palekar worked as a clerk before enterig films
अमोल पालेकर का नाम सुनते ही हमारे जेहन में गोलमाल के रामप्रसाद दशरथप्रसाद शर्मा का वो चेहरा सामने आ जाता है जो अपनी नौकरी बचाने के लिए डबल रोल का सहारा लेकर उस लड़की के पिता को बेवकूफ बनाता है जिसे वो प्यार करता है। अमोल पालेकर एक ऐसे संजीदा एक्टर रहे हैं जिन्होंने लोगों को ना सिर्फ अपनी कॉमेडी का कायल बनाया बल्कि अपने व्यक्तित्व का भी फैन बना लिया।

B'Day SPL: बैंक में क्लर्क थे अमोल पालेकर, गर्लफ्रेंड की वजह से बने हीरो

B'Day SPL: Amol Palekar worked as a clerk before enterig films
बेशक आज उनकी पहचान एक निर्देशक के तौर पर है पर जो विरासत उन्होंने एक एक्टर के रूप में छोड़ी है उसका कोई सानी नहीं। लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि एक्टर और निर्देशन में आने से पहले एक बैंक क्लर्क थे और बैंक ऑफ इंडिया में काम कर रहे थे। लेकिन इसे किस्मत ही कहेंगे कि वो फिल्म इंडस्ट्री में घुस गए।

B'Day SPL: बैंक में क्लर्क थे अमोल पालेकर, गर्लफ्रेंड की वजह से बने हीरो

B'Day SPL: Amol Palekar worked as a clerk before enterig films
लेकिन अमोल पालेकर के इस इंडस्ट्री में आने के पीछे एक बेहद खास शख्स का हाथ रहा। यूं कहें कि अगर इस शख्स का साथ ना होता तो हमें अमोल पालेकर जैसी दमदार शख्सियत नहीं मिलती, तो गलत नहीं होगा। और ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड चित्रा थीं। चित्रा एक थियेटर आर्टिस्ट थी और उनकी छोटी बहन की क्लासमेट थी। धीरे-धीरे चित्रा और अमोल पालेकर एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए और फिर वो वक्त भी आया जब दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: बैंक में क्लर्क थे अमोल पालेकर, गर्लफ्रेंड की वजह से बने हीरो

B'Day SPL: Amol Palekar worked as a clerk before enterig films
अमोल पालेकर और चित्रा के बीच जो प्यार पनपा, कहीं ना कहीं उसकी वजह अमोल पालेकर की आर्ट और पेंटिग की कला रही। उन्हें इसमें भी महारत हासिल थी और चित्रा उनकी कला की दीवानी थी। अमोल पालेकर और चित्रा ज्यादा से ज्यादा टाइम एक-दूसरे के साथ बिताने की कोशिश करते, यही वजह रही कि अमोल ने फिर चित्रा के थियेटर रिहर्सल पर भी जाना शुरु कर दिया। यहीं एक दिन अमोल पालेकर की मुलाकात सत्यदेव दूबे से हुई जिन्होंने उन्हें एक्टिंग में जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

B'Day SPL: बैंक में क्लर्क थे अमोल पालेकर, गर्लफ्रेंड की वजह से बने हीरो

B'Day SPL: Amol Palekar worked as a clerk before enterig films
इसके बाद बासु चटर्जी ने उन्हें एक फिल्म के लिए अप्रोच किया जिसमें उनके अपोजिट जया भादुड़ी थीं लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बसु चटर्जी ने हार नहीं मानी और एक बार फिर अपनी अगली फिल्म के लिए उनके पास पहुंच गए। हारकर अमोल पालेकर ने वो फिल्म साइन कर ली और वो सुपरहिट रही। इसके बाद तो अमोल पालेकर का कारवां बढता गया। फिर वो निर्देशन में उतर गए और वहां भी अपनी धाक जमाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed