फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bdy Spcl: हेलेन और सलीम खान की शादी के खिलाफ थीं सलमान की मां

Thu, 24 Nov 2016 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
Salim khan birthday special story

आज सलमान खान के पिता सलीम खान का जन्मदिन है। आज वो अपना 81वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। सलीम खान के जीवन की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें सलमान सबसे बड़े हैं उसके बाद अरबाज, सोहेल और अलविरा हैं। सलीम खान और हेलेन ने एक बच्ची को गोद लिया जिसका नाम अर्पिता खान है। आइए जानते हैं कैसा रहा सलीम खान की जिंदगी का सफर...

Bdy Spcl: हेलेन और सलीम खान की शादी के खिलाफ थीं सलमान की मां

Salim khan birthday special story

सलीम खान का जन्म इंदौर में हुआ था। करीब 150 साल पहले उनके पूर्वज अफगानिस्तान से आकर भारत में बस गए थे। सलीम के पिता पुलिस में थे इसलिए घर में सख्त माहौल था। घर का हर सदस्य बहुत ही सलीके से रहता था। सलीम खान बहुत छोटे थे तभी उनके माता-पिता का निधन हो गया। जब सलीम थोड़े बड़े हुए तो उन्होंने हीरो बनने का सोची।

Bdy Spcl: हेलेन और सलीम खान की शादी के खिलाफ थीं सलमान की मां

Salim khan birthday special story

इसके बाद सलीम खान मुंबई आ गए। सलीम खान जब मुंबई आए थे तो उनकी आंखों में भी हीरो बनने के सपने पल रहे थे। अभी सलीम का करियर शुरू भी नहीं हुआ था। तभी 1964 में उन्हें एक ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से प्यार हो गया। सलीम ने सुशीला से शादी भी कर ली। शादी के बाद‌ सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा रख लिया। शादी के बाद सलीम की जिंदगी में ट्विस्ट आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bdy Spcl: हेलेन और सलीम खान की शादी के खिलाफ थीं सलमान की मां

Salim khan birthday special story

एक शादी में डायरेक्टर के. अमरनाथ की नजर सलीम खान पर पड़ी। उन्हें सलीम की कद-काठी और चेहरा-मोहरा हीरो वाला लगा। अमरनाथ उनके पास गए और उन्हें तुरंत अपने ऑफिस में बुलाया। अमरनाथ ने सलीम को 400 रुपए सैलरी पर नौकरी पर रख लिया। शुरुआत में सलीम को छोटे-मोटे रोल मिले। इसलिए वो लोगों की नजरों में नहीं चढ़ पाए। 

विज्ञापन

Bdy Spcl: हेलेन और सलीम खान की शादी के खिलाफ थीं सलमान की मां

Salim khan birthday special story

अभी सलीम की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था। तभी उनकी मुलाकात हेलेन से हुई। सलीम हेलेन को पसंद करने लगे और उन्हें उनसे प्यार हो गया। दोनों के रिश्ते को कोई कबूल करने को तैयार नहीं था। सलीम की पत्नी सलमा भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। उनके बच्चे भी मां की तरफ ही थे। इसके बावजूद 1981 में सलीम खान ने हेलेन से शादी कर ली और अपने रिश्ते को एक नाम दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed