संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म का टीजर आने के बाद से विभिन्न कारणों से लगातार विरोध जताया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म कानूनी पचड़े में भी फंसती नजर आ रही हैं। अब गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर क़ानूनी विवाद गहराता जा रहा है। मान-हानि के मामले में मुंबई की कोर्ट ने भंसाली, फ़िल्म की लीडिंग लेडी आलिया भट्ट और लेखक को तलब किया है।
पांच खबरें: विवादों में फंसी गंगूबाई काठियावाड़ी और कंगना रणौत को मिली जमानत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रणौत के खिलाफ जमानती वॉरंट जारी हुआ था, जिसे रद्द करवाने के लिए कंगना ने कोर्ट का रुख किया और अंधेरी कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी है। कंगना पर आरोप है कि उन्होंने जावेद पर आधारहीन आरोप लगाकर उनका नाम खराब करने की कोशिश की थी। दरअसल अभिनेत्री को समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से कोर्ट ने वारंट जारी किया था। हालांकि अब कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।
जावेद अख्तर मानहानि मामला: कंगना रणौत को मिली जमानत
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी एक बार फिर से अपने पैर पसार रही है। हाल ही में बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और अब खबर है कि अभिनेता मिलिंग सोमन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार शाम ट्वीट कर मिलिंद सोमन ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी। उन्होंने लिखा, 'टेस्टेड पॉजिटिव, क्वारंटाइन।' एक्टर के ट्वीट का साफ मतलब यही है कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव है जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
आर माधवन के बाद मिलिंद सोमन भी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर फैंस को दी जानकारी
फिल्म 'अलीगढ़' के लेखक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अपूर्व असरानी अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। कभी अपनी सफलता के चर्चों के कारण तो कभी अपने समलैंगिक संबंधों के कारण। लेकिन इस बार वो एक हैरान कर देने वाली वजह से लाइमलाइट में आए हैं। दरअसल, दिल्ली के एक अस्पताल ने अपूर्व की बिना अनुमति लिए उनकी फोटो इस्तेमाल की है। जिसे देखने के बाद वो काफी भड़क गए और जमकर अस्पताल के प्रशासन को खरी खोटी सुनाई है।
बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल करने पर भड़के लेखक अपूर्व असरानी, दिल्ली के इस हॉस्पिटल को सुनाई खरी खोटी
टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। अपने करियर में कई हिट टीवी शोज दे चुके रवि ने व्यस्तता के चलते अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। रवि ने एक पोस्ट के जरिये अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी और साथ ही इसकी वजह भी बताई है। अपने शो और अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने की वजहों से रवि खुद के लिए और परिवार के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया से कुछ दिन दूरी बनाने का फैसला किया है।
रवि दुबे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट, बोले- 'खुद के लिए और परिवार के लिए समय चाहता हूं'