आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया पर ना हो, लेकिन आलिया आए दिन रणबीर के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने एक तस्वीर साझा करके रणबीर के लिए अपना प्यार जताया। उनकी ये फोटो लो एंगल से ली गई है।
सोशल मीडिया: आलिया भट्ट ने जताया रणबीर के लिए प्यार, पहनी लकी नंबर की अंगूठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया ने पहनी अंगूठी
दरअसल आलिया भट्ट ने इस तस्वीर में हाथ में जो गोल्ड रिंग पहनी है उसमें आठ नंबर लिखा हुआ है। बता दें कि आठ नंबर रणबीर कपूर का लकी नंबर है। उनकी गाड़ी हो या फिर उनकी फुटबॉल की जर्सी हर किसी पर आठ नंबर लिखा हुआ नजर आता है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए आलिया ने लिखा, ‘छोटी-छोटी चीजें’। इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसकों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया कमेन्ट
आलिया भट्ट की इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह का कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आलिया भट्ट इतना जादू हैरी पॉटर की 7 किताबों में नहीं है, जितनी आपकी दो आंखो में है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ मेरा दिल हो आप’। सोशल मीडिया पर लोगों ने कई दिल वाले इमोजी आलिया के लिए पोस्ट किए।
मां सोनी राजदान ने कही ये बात
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान को उनकी ये तस्वीर काफी पसंद आई। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए सोनी राजदान ने लिखा, ‘बिलकुल तुम्हारी तरह है’। इसी के साथ उन्होंने कई इमोजी पोस्ट किए। रिपोर्ट्स की माने तो मां सोनी राजदान की तरफ से आलिया और रणबीर के रिश्ते को सहमति मिल चुकी है। हाल ही में रणबीर आलिया के साथ महेश भट्ट के जन्मदिन की पार्टी में नजर आए थे।
मां सोनी राजदान ने दी थी शादी पर प्रतिक्रिया
हाल ही में आलिया की मां सोनी राजदान ने एक चैनल से अपने काम को लेकर बात की जिसमें उनसे आलिया की शादी को लेकर सवाल पूछ लिया गया। सोनी राजदान ने भी बेटी आलिया की शादी की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। सोनी ने कहा कि, 'यह तो मुझे भी नहीं पता कि कब होने वाला है। मैं खुद जानकारी की तलाश में हूं। हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि ऐसा होने में अभी वक्त है'। सोनी ने कहा कि, 'ऐसा होने में थोड़ा समय लगेगा, इसमें अभी वक्त है। ये कब होगा ये मुझे नहीं पता बल्कि आप इसके लिए आलिया के एजेंट से बात कर सकते हैं पर मुझे नहीं लगता कि उसे भी पता होगा'।