कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का कांतीरवा स्टूडियो में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में सीएम बसवराज भी शामिल हुए। उन्होंने पुनीत को चुमते हुए उन्हें आखिरी विदाई दी। साथ ही कई फिल्मी सितारों ने भी नम आंखों से अपने साथी कलाकार को अलविदा कहा। पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा और 29 अक्तूबर को अचानक उनका निधन हो गया। उनके निधन ने मनोरंजन जगत का गहरा झटका दिया है। इससे पहले फैंस की बढ़ती भीड़ को देखने हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को अंतिम संस्कार करना उचित नहीं होगा। उन्होंने प्रशंसकों को यह भी दिलासा दिया था कि उनके पास पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए शनिवार का पूरा दिन है। इसके बाद फैंस की भीड़ अपने चहिते सितारे के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं। दरअसल कांतीरवा स्टेडियम के बाहर हजारों लाखों फैंस की भीड़ देख मुख्यमंत्री को यह फैसला लेना पड़ा।
Filmy Wrap: पुनीत राजकुमार पंचतत्व में विलीन और उर्मिला को कोरोना, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में कोरोना के मामले पहले की तुलना में कम हो गए हैं लेकिन अभी इसका कहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। हाल ही में अभिनेत्री-राजनेता उर्मिला मातोंडकर भी इसकी चपेट में आ गईं। अभिनेत्री ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। अभिनेत्री ने ट्वीट अपनी स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि जो भी अभी तक उनके संपर्क में आए हैं वह कोरोना की जांच करा लें। आगे उन्होंने लिखा- मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और घर में ही मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। आप सभी से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हों एक बार कोरोना की जांच करवा लें। साथ ही इस दीवाली के त्यौहार में भी सावधानी बरतें।
कोरोना: वायरस की चपेट में आईं उर्मिला मातोंडकर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की रिहाई के बाद अब फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी रविवार को रिहा कर दिया गया। जमानत मिलने के तीन दिन बाद मुनमुन भी अब घर जाने को तैयार है। मुनमुन को भयखला महिला जेल से आज रिहा किया गया है। मुनमुन अरबाज मर्चेंट और आर्यन खान के साथ क्रूज पर हुई छापेमारी में गिरफ्तार की गई थी। उसकी जमानत याचिका भी सेशन कोर्ट ने कई बार खारिज की थी और बॉम्बे हाईकोर्ट से उसे भी जमानत मिल गई। इसके साथ ही अरबाज को भी अब जेल से रिहा कर दिया गया है। शुक्रवार के दिन हाईकोर्ट ने अपना ऑपरेटिव आदेश उपलब्ध कराया जिसमें कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन पर जमानत की 14 शर्ते लगाई। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपये के मुचलके पर समान राशि के एक या दो विश्वासनियता के बाद जमानत के साथ रिहा किया गया।
Cruise Drug Case: मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट हुए रिहा, आर्यन खान के साथ हुए थे गिरफ्तार
शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की घर वापसी हो गई है लेकिन एक बार फिर इंडस्ट्री में ड्रग्स का मुद्दा चर्चा में आ गया है। एक तरफ जहां इस पूरे मामले में शाहरुख और आर्यन को बॉलीवुड सितारों का सपोर्ट मिला तो वहीं बहुत से सितारों की इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई। क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन को 2 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया इसके बाद से इस केस में अनन्या पांडे से भी पूछताछ की गई। ऐसे में एक बार फिर यह सवाल सामने आ गया कि क्या स्टार किड्स ड्रग्स का सेवन करते हैं? इस पर बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि उनके तीनों बच्चें लव-कुश और सोनाक्षी ड्रग्स का सेवन नहीं करते है।
Drugs Case: आर्यन केस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- शुक्रगुजार हूं कि लव कुश और सोनाक्षी ड्रग्स नहीं लेते
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनके परिवार के बाद किसी को सबसे बड़ा झटका लगा तो वह उनकी सबसे अच्छी और खास दोस्त शाहनाज गिल ही थीं। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज ने काम से भी दूरी बना ली थी। उन्हें इस सदमे से बाहर आने में काफी समय लगा। इस बीच शहनाज ने अपने प्यार को ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के 56 दिन बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया, जिसमें सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट देने बात लिखी थी। इसके कुछ दिन बाद ही शहनाज ने अपने ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल पर वीडियो रिलीज की, जिसे एक दिन में करोड़ों लोगों ने देखा और प्यार दिया। वीडियो में शहनाज बेहद दुखी दिख रही थीं। जहां लोगों ने शहनाज के वीडियो को खूब प्यार दिया वही वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गईं। लोगों के लगातार कमेंट्स के बाद अब शहनाज के समर्थन में एक्टर एली गोनी आ गए हैं।
Tu Yaheen Hai: सिद्धार्थ शुक्ला के ट्रिब्यूट वीडियो पर ट्रोल हो रही हैं शहनाज गिल, समर्थन में आए एक्टर एली गोनी