बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी प्रेमिका पत्रलेखा काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं। इस बीच उनकी शादी की डेट को लेकर भी खबरें आई हैं। कई रिपोर्ट में यह कहा गया है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा अगले महीने की 10 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। हालांकि, इस पर अभी दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। शनिवार रात को राजकुमार राव 'द कपिल शर्मा शो' में हम दो हमारे दो की सह-कलाकार कृति सेनन के साथ अतिथि के रूप में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने प्रेमिका पत्रलेखा को लेकर एक अहम खुलासा किया।
राजकुमार राव का खुलासा: पत्रलेखा पहले मुझे 'नीच आदमी' समझती थी, जानिए शादी को लेकर क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव ने कहा कि जब वह पहली बार पत्रलेखा से मिले, तो उसने उन्हें लव सेक्स और धोखा में उनके चरित्र की तरह ही समझा। राव ने कहा कि पत्रलेखा ने मुझे 'नीच आदमी' समझा, तभी वह मुझसे बात नहीं कर रही थी। राजकुमार राव ने यह भी खुलासा किया कि पत्रलेखा से मिलने से पहले उन्होंने उनका एक विज्ञापन देखा था। जिसे देखे के बाद उन्होंने सोचा था, कितनी प्यारी लड़की है, इससे तो शादी करनी चाहिए। इस पर कपिल ने उन्हें चिढ़ाया भी। कपिल ने कहा कि एक दूसरे के विज्ञापन और फिल्म ही देख रहे हो की दोनों मिलकर घर भी देख रहे हो कोई। इस पर राजकुमार राव ने कहा कि घर भी देख रहे हैं।
राजकुमार और पत्रलेखा एक दशक से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को उनके नवंबर में शादी करने की खबरें आई हैं। जिनमें कहा गया है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाएंगे। इसके लिए दोस्तों और परिवारवालों को निमंत्रण भेजना भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि, इस खबर की अभी पुष्टि नहीं है।
कपिल शर्मा के ही शो में राजकुमार राव ने कहा कि अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है, तो लोग चाहते हैं कि वह अनुभवी हो जाऊं की क्या-क्या समस्या आ सकती है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि यह पता चल जाए की शादी के बाद क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं।
दरअसल, कपिल शर्मा ने राजकुमार राव से पूछा था कि मेड इन चाइना में उनका करेक्टर वैवाहिक जीवन को और अधिक सुखद बनाने के लिए टाइगर सूप के बारे में बताता है फिल्ह हम दो हमारे दो में नकली माता-पिता से शादी करने की व्यवस्था करता है। ऐसे ऑफर संयोग से मिलते हैं कि वैवाहिक जीवन से जुडी समस्याओं पर आपका चेहरा बड़ा सूट करता है। इस पर हंसते हुए राजकुमार राव ने कहा था कि उनकी शादी नहीं हुई है, इसलिए उनको ऐसे किरदार मिलते हैं।