बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहन शाहीन लाइम लाइट से दूर रहती हैं। शाहीन भट्ट को अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष करना पड़ा है। वह लंबे समय तक डिप्रेशन का शिकार रही थीं। जिसकी वजह से वह काफी बीमार भी रहने लगी थीं। डिप्रेशन की वजह से शाहनी को अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आत्महत्या करना की कोशिश की थी। ऐसे में अब शाहीन भट्ट ने एक बार फिर से अपनी जिंदगी के बारे में दर्दनाक खुलासा किया है।
आलिया भट्ट की बहन ने की थी आत्महत्या की कोशिश, अब बताया उस समय क्या चल रहा था दिमाग में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहीन भट्ट हाल ही में बहन आलिया और मां सोनी राजदान के साथ अभिनेत्री तारा शर्मा के टॉक शो में पहुंची। यहां शाहीन ने अपनी किताब I've Never Been (Un) Happier और जिंदगी के बारे में ढेर सारी बाते कीं। शो के अंदर तारा शर्मा ने शाहीन भट्ट से पूछा कि जब वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थीं तो उनके दिमाग में क्या चल रहा था ? इस सवाल के जवाब में शाहीन ने कहा कि नहीं उनके दिमाग में कोई सोच नहीं आई।
A post shared by Tara Sharma Saluja (@tarasharmasaluja) on
शाहीन भट्ट ने कहा कि, मैं कुछ भी नहीं सोच रही थी, बस मेरे दिमाग मेें यही चलता था कि मैं अब ये सब और नहीं कर पाउंगी। मैं एक पल के लिए भी खिड़की से बाहर नहीं देख सकती थी और खुद को खाली समझती थी। गौरतलब है कि शाहीन भट्ट ने अपनी किताब I've Never Been (Un) Happier में जिंदगी में झेले गए संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया है।
शाहीन भट्ट अपने डिप्रेशन के बार में कई बार बोल चुकी हैं। उन्होंने बीते साल अपने बचपन के किस्से के बारे में बताया था जिसने उनको झकझोरकर रख दिया था। उन्होंने बताया था कि जब वह 12 साल की थीं तो बड़ी बहन पूजा और छोटी बहन आलिया के साथ एक फोटोशूट के लिए गई थीं। तीनों बहनों की तस्वीरें क्लिक की जा रही थीं कि इतने में एक फोटोग्राफर ने आकर शाहीन से कहा कि वह फ्रेम से हट जाएं क्योंकि वह केवल आलिया और पूजा की तस्वीर क्लिक करना चाहता था। इस घटना ने शाहीन को झकझोर कर रख दिया था।
उस वक्त शाहीन सिर्फ 12 साल की थीं। उन्होंने कहा, 'मैं अपने आप को समझने की कोशिश कर रही थी कि मैं कौन हूं? और ऐसे समय में जब इस तरह को कोई घटना होती है तो यह आपके दिमाग में बस जाती है ।' शाहीन ने कहा कि वो घटना उन्हें आज भी असहज महसूस करवाती है। बता दें कि आलिया और शाहीन के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। शाहीन और आलिया एक ही घर में रहती हैं । आलिया अक्सर शाहीन के बारे में बात करती दिखती हैं। समय के साथ दोनों का रिश्ता काफी मजबूत हुआ है।
पढ़ें: Bigg Boss 13: मधुरिमा की मां ने विशाल पर किया खुलासा, बताया गुस्सा काबू करने के लिए क्या करते हैं वो