फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर एंड संस से आलिया भट्ट को करारा झटका

Mon, 21 Mar 2016 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Mar 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt sorrow to take Kapoor and Sons
आलिया और फवाद
आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से दुखी चल रही हैं। असल में फिल्म नीरजा के लिए उनका भी नाम प्रस्तावित था मगर वह इस रोल की रेस में सोनम कपूर से हार गईं। नीरजा की सफलता ने इंडस्ट्री में सोनम का कद बढ़ा दिया है यानी आलिया के हाथ से एक गोल्डन चांस निकल गया।

कपूर एंड संस की रिलीज के बाद से बहुत ज्यादा बढ़ गया है आलिया का दुख

Alia Bhatt sorrow to take Kapoor and Sons
आलिया भट्ट
आलिया इस दुख से उबरने की कोशिश कर रही थीं, मगर बीते शुक्रवार को फिल्म कपूर एंड संस की रिलीज के बाद दुख बढ़ गया है। एक तो फिल्म को उत्साहजनक ओपनिंग नहीं मिली और उस पर आलिया के काम की कोई तारीफ नहीं हुई।

कपूर एंड संस की रिलीज के बाद से बहुत ज्यादा बढ़ गया है आलिया का दुख

Alia Bhatt sorrow to take Kapoor and Sons
आलिया भट्ट - फोटो : gettyimages
एक तो उनका रोल बहुत छोटा और गैर-जरूरी सा है, दूसरे उनकी ऐक्टिंग में कोई खास बात समीक्षकों/दर्शकों को नजर नहीं आई। आलिया सोच रही थीं कि कपूर एड संस की रिलीज के बाद उन्हें तारीफें मिलेंगी तो दुख कम हो जाएगा। ऐसा कुछ नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपूर एंड संस की रिलीज के बाद से बहुत ज्यादा बढ़ गया है आलिया का दुख

Alia Bhatt sorrow to take Kapoor and Sons
आलिया भट्ट - फोटो : vouge
उल्लेखनीय है कि नीरजा के निर्माता अतुल कस्बेकर ने जब को-प्रोड्यूसर फॉक्स को आइडिया सुनाया था तो उनकी जिद थी कि आलिया को फिल्म में लिया जाए। उनका कहना था कि आलिया सोनम से बड़ी स्टार हैं लेकिन कस्बेकर ने साफ कर दिया कि यह रोल सोनम के अलावा कोई हीरोइन नहीं करेगी।
विज्ञापन

कपूर एंड संस की रिलीज के बाद से बहुत ज्यादा बढ़ गया है आलिया का दुख

Alia Bhatt sorrow to take Kapoor and Sons
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
कस्बेकर और उनकी टीम का मानना था कि सोनम का कद आलिया से (पांच इंच) ऊंचा है और वह एयरहोस्टेस के रोल में ज्यादा फिट बैठेंगी। फिल्म की रिलीज के बाद यह बात सच भी साबित हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed