आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजी से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। सोनी राजदान की अगली फिल्म नो फादर्स इन कश्मीर है। फिल्म रिलीज से पहले विवादों में फंसी हुई है। मेकर्स यू सर्टिफिकेट चाहते हैं लेकिन सेंसर बोर्ड के दो विभागों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।
3 साल पहले खुद भी भुगत चुकी हैं आलिया भट्ट, अब इस वजह से मां के सपोर्ट में उतरीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों को देखते हुए अब आलिया भट्ट ने अपनी मां की इस फिल्म का समर्थन किया है। आलिया भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मां की नो फादर्स इन कश्मीर देखने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म की पूरी टीम ने मेहनत की है। उम्मीद है सीबीएफसी इसे बैन नहीं करेगी। यह फिल्म सहानुभूति और दया के बारे में है। इससे प्यार को एक मौका मिलता है।'
Was soo looking forward to mom's @nofathers_movie #nofathersinkashmir!! @Soni_Razdan @ashvinkumar & team worked super hard for this honest teens love story in Kashmir. Really hope the CBFC would #lifttheban. It’s a film about empathy & compassion..let’s give love a chance!🌺🙏❤️
नो फादर्स इन कश्मीर की कहानी 16 साल के दो टीनएजर के बीच की लव स्टोरी है। जिनके पिता कश्मीर में गायब हो जाते हैं। इससे पहले आलिया के पिता महेश भट्ट और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिल्म का सपोर्ट किया है और देरी के लिए सेंसर बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया। फिल्म को अश्विन कुमार ने डायरेक्ट किया है।
आलिया भट्ट खुद भी सेंसर बोर्ड की इन दिक्कतों का सामना कर चुकी हैं। 3 साल पहले उनकी फिल्म उड़ता पंजाब को सेंसर बोर्ड ने पहले 80 कट के साथ पास किया। मामला जब कोर्ट तक पहुंचा तब फिल्म सिनेमाघरों में रिलाज हो सकी।
आलिया फिलहाल अपकमिंग फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशन में जुट गई हैं। फिल्म में उनका किरदार एक मुस्लिम लड़की का है। गली ब्वॉय रैपर डिवाइन की जिंदगी से प्रेरित हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और कल्कि केकलां भी दिखाई देंगी। गली ब्वॉय का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

कमेंट
कमेंट X