सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

9वीं क्लास में तापसी पन्नू को हुआ था पहला प्यार, इस वजह से ब्वॉयफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 17 Jan 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu was in relationship when she in class 9th
Taapsee Pannu - फोटो : file photo
पिछले साल मुल्क,मनमर्जियां और सूरमा जैसे हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने प्रेम संबंध को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिलेशनशिप को लेकर तापसी पन्नू का यह खुलासा उनके फैंस को हैरान भी कर सकता है। उन्होंने बताया है कि पहली बार वह रिलेशनशिप में 9वीं क्लास के समय आईं थी।
Trending Videos
Taapsee Pannu was in relationship when she in class 9th
taapsee pannu - फोटो : file photo
हाल ही में तापसी पन्नू एक मीडिया इवेंट में नजर आईं, इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। तापसी पन्नू ने बताया कि जब वह 9वीं क्लास में थी और उनका ब्वॉयफ्रेंड 10वीं क्लास में था। उन्होंने बताया कि उनके ब्वॉयफ्रेंड ने 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद वह खूब रोईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu was in relationship when she in class 9th
तापसी पन्नू - फोटो : file photo
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए तापसी पन्नू ने कहा है- मुझे अभी भी याद है कि उस समय हमारे पास मोबाइल फोन नहीं था, मेरे घर के पीछे पीसीओ बूथ था। मैं हमेशा उसी पीसीओ से ब्वॉयफ्रेंड को कॉल करती थी। मैं एक दिन रोते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड से पूछ रही थी कि तुम मुझे क्यों छोड़ रहे हो। अपनी जिंदगी के इस किस्से को बताते हुए इवेंट में तापसी हंसने लगीं।
Taapsee Pannu was in relationship when she in class 9th
Taapsee Pannu - फोटो : file photo
यूं तो अब तापसी पन्नू किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं है, लेकिन वह कहती हैं कि अगर वह कभी रिलेशनशिप में आती हैं तो सबसे पहले वह वाले इसांन को समझेंगी और सम्मान देंगी। वह चाहती हैं कि उन्हें ऐसे लाइफ पार्टनर मिले जो उनकी लाइफ को अच्छे से समझ सके। लाइफ पार्टनर को लेकर तापसी पन्नू का यह बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
Taapsee Pannu was in relationship when she in class 9th
Taapsee Pannu - फोटो : Instagram
तापसी पन्नू के वर्क फ्रेंट की बात करें तो इस साल वह तीन बॉलीवुड फिल्में तड़का, बदला और मिशन मंगल में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो बदला की शूटिंग इन दिनों जोरों पर है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। फिल्म पिंक के बाद इन दोनों की एक साथ दूसरी फिल्म है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed