कहते हैं कि एक औरत सबसे ज्यादा खूबसूरत दुल्हन के लिबास में लगती है। बॉलीवुड हसीनाओं के साथ भी कुछ ऐसा ही है। किसी फिल्मी सीन के लिए, ब्राइडल फोटोशूट के लिए या फिर असल जिंदगी में भी जब ये हसीनाएं दुल्हन के रूप में सबके सामने आईं तो दूल्हे के साथ साथ लोगों के भी होश उड़ गए। हालांकि बॉलीवुड की लगभग सारी ही हीरोइनें कभी ना कभी दुल्हन के रूप में सामने आ चुकी हैं। सबसे खास बात तो ये है कि इनमें से कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उन्होंने अपने दुल्हन के अवतार में लोगों के दिल धड़का दिए। तो चलिए आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों की तस्वीरें जिन्होंने बिना शादी के ही दुल्हन बनकर लूट लिया सबका दिल।
तस्वीरें: जब दुल्हन के अवतार में नजर आईं ये कुंवारी हसीनाएं, खूबसूरती देख थम गईं सांसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति सेनन
हाल ही में मिमी गर्ल कृति सेनन का भी ब्राइडल वीडियो वायरल हो रहा है। एक वीडियो शूट में कृति दुल्हन के लिबास में नजर आईं जिसे देखकर हर किसी की सांसे थम गईं। असल जिंदगी में कृति कुंवारी हैं और उनके इस लुक को देखकर फैंस जल्द से जल्द उन्हें सचमुच की दुल्हन बनते देखना चाहते हैं।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने भी अभी तक शादी नहीं की है लेकिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो जल्द ही रोहन श्रेष्ठ से शादी कर सकती हैं। हालांकि इससे पहले भी श्रद्धा एक फोटोशूट के लिए ब्राइडल अवतार अपना चुकी हैं। शादी के जोड़े में श्रद्धा बेहद हसीन और खूबसूरत लग रही थीं।
कटरीना कैफ
कटरीना भी असल जिंदगी में अभी शादी से दूर हैं लेकिन दुल्हन के अवतार में वो दर्शकों का दिल चुरा चुकी हैं। सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि एक एड शूट के लिए भी कटरीना ने दुल्हन का जोड़ा पहना था। इस लिबास में कटरीना बला की खूबसूरत लग रही थीं। इन दिनों कटरीना का नाम विक्की कौशल संग जोड़ा जा रहा है ऐसे में हो सकता है कि जल्द ही कटरीना सचमुच दुल्हन के रूप में फैंस के सामने आ जाएं।
जान्हवी कपूर
कुछ ही फिल्म पुरानी जान्हवी कपूर भी अपनी अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। जान्हवी का मॉडर्न अवतार तो हर किसी को पसंद है ही साथ ही पारंपरिक परिधान में भी लोग उन पर दिल हार जाते हैं। जान्हवी भी कई फोटोशूट के लिए ब्राइडल अवतार में नजर आ चुकी हैं। जहां तक असल जिंदगी में शादी की बात है तो ये मामला अभी काफी दूर का नजर आता है।