फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर से सलमान खान तक: ये कहे जाते हैं इंडस्ट्री के सबसे नखरीले सितारे, ड्रामे से बटोर चुके हैं सुर्खियां

Sun, 29 Aug 2021 12:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 29 Aug 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor khan to salman khan these stars have made headlines for their tantrums
कपिल शर्मा, करीना कपूर खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में सितारों की हर एक बात की चर्चा होती है। वो क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, किससे मिलते हैं और किससे झगड़ते हैं, ये सारी बातें उनके फैंस जानना चाहते हैं। फैंस से मिलने वाले ऐसे ही प्यार से शायद कभी कभी सितारों के दिमाग पर सफलता हावी हो जाती है। अपने गुड लुक्स और चार्म से हर किसी का दिल चुरा लेने वाले ये सितारे अपने नखरे भी दिखा चुके हैं। बॉलीवुड में एक दो नहीं बल्कि कई सितारे हैं जो अपने नखरीले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।



ये कहे जाते हैं इंडस्ट्री के नखरीले सितारे

अगर कुछ भी उनके मन का ना हो पब्लिक प्लेस से लेकर फिल्म के सेट पर हर किसी को उनका ड्रामा देखने को मिल जाता है। कई बार तो ये ड्रामे इतने बड़े हो जाते हैं कि इसकी चर्चा लंबे समय तक होती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही सितारों के बारे में जो कहलाते हैं नखरीले और जिनके ड्रामे ने बटोरी थीं सुर्खियां।

Kareena kapoor khan to salman khan these stars have made headlines for their tantrums
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान

करीना को बॉलीवुड की मीन गर्ल भी कहा जाता है। किसी के बारे में कोई भी बात कहनी हो या अपने कोई भी बेबाक विचार साझा करने हो करीना बिल्कुल ही नहीं हिचकिचाती। वो इंडस्ट्री की नखरीली अदाकारा कही जाती हैं। करीना की एक पॉलिसी ये भी थी कि वो सिर्फ ए-लिस्टर्स एक्टर्स के साथ ही काम करेंगी। ऐसे में करीना सिर्फ उन्हीं फिल्मों के लिए तैयार होती थी जिसमें कोई बड़ा हीरो हो। इसे लेकर ही एक बार अनुराग कश्यप ने कहा था कि करीना को देखना चाहिए की फिल्म में क्या है ना कि फिल्म में कौन है।

Kareena kapoor khan to salman khan these stars have made headlines for their tantrums
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ

बॉलीवुड की बॉर्बी डॉल कटरीना के भी नखरों की लिस्ट छोटी नहीं है। आम तौर पर कटरीना थोड़ा शांत ही रहती हैं लेकिन कई बार उन्हें बेहद छोटी छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। एक बार ऐसा भी कहा गया कि कटरीना एक फ्लाइट अटैंड पर चिल्ला पड़ी थीं क्योंकि उसने उन्हें सीट बेल्ट बांधने के लिए नींद से जगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor khan to salman khan these stars have made headlines for their tantrums
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान यारों के यार हैं और हर किसी की मदद के लिए खड़े रहते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि उनके नखरे नहीं है। खबरों की मानें तो एक था टाइगर की शूटिंग के लिए सलमान ने पूरे क्रू को लंबा इंतजार करवाया था जबकि खुद सलमान किसी के लिए भी इंतजार करना पसंद नहीं करते हैं। वहीं अक्सर ऐसा भी होता है कि सलमान सिर्फ एक टेक ही देते हैं और उसे ही फाइनल करना पड़ता है।

विज्ञापन
Kareena kapoor khan to salman khan these stars have made headlines for their tantrums
आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत से खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया है जहां वो आज हैं। हालांकि बताते हैं कि विक्की डोनर की सफलता के बाद से आयुष्मान भी काफी नखरा दिखाने लगे थे। उन्होंने कुणाल कोहली की फिल्म साइन करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि वो किसी बड़ी हीरोइन के अपोजिट कास्ट होना चाहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed