फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने पिता के उमर के हीरो संग रोमांस कर चुकी हैं ये हीरोइनें, इनके बीच तो था 44 साल का अंतर

Sat, 20 Mar 2021 06:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 20 Mar 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt to Madhuri Dixit these 5 actresses romanced with old actors in films
आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram

फिल्मी दुनिया मे हीरो की उम्र हीरोइनों की तुलना में बहुत ज्यादा मानी जाती हैँ। 80-90 के दशक में उस दौर की हीरोइनों के साथ रोमांस करने वाले हीरो अभी तक पर्दे पर छाए हुए हैं जबकि उनके साथ की हीरोइने लाइमलाइट से दूर जा चुकी हैं। वहीं ये हीरो अपने से कई साल छोटी हीरोइनों संग रोमांस करने में भी बिल्कुल नहीं हिचकिचाते हैं। आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही ऑनस्क्रीन कपल के बारे में जहां हीरोइनों ने लगभग अपने पिता की उम्र वाले हीरों के साथ किया रोमांस।

Alia Bhatt to Madhuri Dixit these 5 actresses romanced with old actors in films
शाहरुख खान, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट-शाहरुख खान

शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह कहे जाते हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सी खूबसूरत हीरोइनों के साथ पर्दे पर रोमांस किया है। शाहरुख आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'डियर जिंदगी' में नजर आए थे। इस फिल्म में वो आलिया के थेरेपिस्ट के किरदार में थे। हालांकि फिल्म में उनका रोमांस नहीं था, लेकिन अंत में दिखाया गया था कि आलिया उन्हें काफी पसंद करने लगती हैं। आलिया और शाहरुख की उम्र में करीब 28 साल का अंतर हैं।

Alia Bhatt to Madhuri Dixit these 5 actresses romanced with old actors in films
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा-सलमान खान

फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाली सोनाक्षी ने 23 साल की उम्र में 45 साल के सलमान संग रोमांस किया था। इस फिल्म को तो दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन सोनाक्षी और सलमान के बीच उम्र का ये फासला दर्शकों को अजीब लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt to Madhuri Dixit these 5 actresses romanced with old actors in films
Nishabd

जिया खान- अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने फिल्म 'निशब्द'  में अमिताभ बच्चन संग रोमांस कर खूब चर्चा बटोरी थी। इस फिल्म के दौरान जिया महज 19 साल की थीं। फिल्म में अपने से 44 साल बड़े अभिनेता संग रोमांस कर जिया ने हंगामा मचा दिया था।

विज्ञापन
Alia Bhatt to Madhuri Dixit these 5 actresses romanced with old actors in films
विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : Instagram

विद्या बालन- नसीरुद्दीन शाह

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पर्दे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। हालांकि फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' और 'बेगम जान' में नसीरुद्दीन शाह के साथ उनके इंटीमेट सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। विद्या बालन ने इन फिल्मों में अपने से 39 साल बड़े नसीर संग रोमांस किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed