{"_id":"615b1bd48ebc3e4af0306ca6","slug":"all-you-need-to-know-about-model-munmun-dhamecha-arrested-with-aryan-khan-by-ncb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Who is Munmun Dhamecha: कौन है आर्यन खान संग गिरफ्तार हुई मुनमुन धमेचा? तस्वीरें बता रहीं बॉलीवुड सितारों से कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Who is Munmun Dhamecha: कौन है आर्यन खान संग गिरफ्तार हुई मुनमुन धमेचा? तस्वीरें बता रहीं बॉलीवुड सितारों से कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुनमुन धमेचा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल में ही क्रूज में हुई ड्रग पार्टी केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट को गिरफ्तार किया था। ये लोग कॉर्डेलिया क्रूजेज के जहाज पर ड्रग पार्टी कर रहे थे। एनसीबी ने अरबाज और मुनमुन के पास से ड्रग्स भी बरामद किए हैं। छापे में आर्यन, मुनमुन और अरबाज समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। वहीं शाहरुख खान के बेटे को तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन हैं मुनमुन धमेचा, जिनपर ड्रग्स रखने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं मुनमुन के सोशल मीडिया अकाउंट में उनकी तस्वीरें तमाम बड़े सितारों के साथ मौजूद हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं क्रूज में हुई ड्रग पार्टी केस में फंसी मुनमुन धमेचा।
2 of 5
मुनमुन धमेचा
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं मुनमुन धमेचा?
मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल हैं। वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 39 साल की मुनमुन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
3 of 5
मुनमुन धमेचा
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश की हैं मुनमुन
मुनमुन धमेचा मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहने वाली हैं। मुनमुन के माता पिता का देहांत हो चुका है। वह अपने भाई प्रिंस धमेचा के साथ दिल्ली में रहती हैं। उनका भाई दिल्ली में ही जॉब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुनमुन धमेचा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कई सितारों के साथ तस्वीर
मुनमुन धमेचा को अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टियों की तस्वीर लगाते देखा जा सकता है। वह बॉलिवुड के कई सिलेब्स के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर कर चुकी है। हालांकि कोई भी सितारा मुनमुन को फॉलो नहीं करता है।
मुनमुन धमेचा कुछ विज्ञापनों में भी काम कर चुकीं हैं। बता दें कि एनसीबी ने मुनमुन धमेचा पर ड्रग्स का सेवन करने और खरीदने-बेचने का इल्जाम लगाते हुए उनपर केस दर्ज किया है। अभी आगे की कार्यवाही होनी बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।