फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun House: 2 एकड़ में फैला है अल्लू अर्जुन का आलीशान बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Fri, 14 Jan 2022 10:24 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 14 Jan 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
allu arjun luxurious bungalow is built in 2 acres worth100 crores see inside pictures
allu arjun house - फोटो : insta

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को आज सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पूरे देश में जाने जाते हैं। उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। फिल्म पुष्पा के बाद तो शायद ही कोई हो जो अल्लू अर्जुन को न जानता हो। साउथ इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता हैं। अपनी एक फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन करोड़ो चार्ज करते हैं। एक्टर की लाइफस्टाइल किसी राजा-महाराजा से कम नहीं है। अगर बात करें उनके घर की तो वह भी किसी महल से कम नहीं है। अल्लू अर्जुन का बंगला बेहद ही आलीशान है और इसकी कीमत इतनी हैं कि जानने के बाद किसी को भी होश उड़ जाएं।

allu arjun luxurious bungalow is built in 2 acres worth100 crores see inside pictures
अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram

2 एकड़ में फैला है अल्लू अर्जुन का आलीशान घर-
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का लग्जीरियस बंगला हैदराबाद के पॉश इलाके में जुबली हिल्स में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आलीशान बंगला 2 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। अल्लू अर्जुन यहां पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। एक्टर ने अपने इस बंगले का नाम Blessing रखा है।

allu arjun luxurious bungalow is built in 2 acres worth100 crores see inside pictures
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

बंगले की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान-
अल्लू अर्जुन के बंगले को व्हाइट कलर से पेंट किया गया है और देखने में ये बंगला किसी महल से कम नहीं लगता है। ये बंगला बाहर से जितना शानदार है, अंदर से भी उतना ही खूबसूरत है। अगर बंगला इतना शानदार है, तो जाहिर सी बात है कि इसकी कीमत भी शानदार होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन के इस घर कीमत तकरीबन 100 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
allu arjun luxurious bungalow is built in 2 acres worth100 crores see inside pictures
अल्लू अर्जुन - फोटो : Social Media

घर का इंटीरियर है बेहद शानदार-
अल्लू अर्जुन के बंगले की एंट्री वाली जगह पर ओपन गार्डन बना हुआ है, जहां वह अक्सर परिवार के साथ समय बिताते हैं। इसके अलावा उनके घर का इंटीरियर भी बेहद खास है। इस घर का हर एक कोना बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है। उनके घर का इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिद ने तैयार किया है। अल्लू अर्जुन का ये आलीशान घर उनकी पत्नी स्नेहा की पसंद से सजाया गया है। अल्लू अर्जुन अक्सर ही अपने घर की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन
allu arjun luxurious bungalow is built in 2 acres worth100 crores see inside pictures
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

स्विमिंग पूल-
एक्टर अल्लू के इस आलीशान घर में स्वीमिंग पूल भी बना हुआ है। इस पूल के आसपास पेड़ पौधे भी लगे हुए हैं। इस वजह से यह एरिया देखने में काफी अच्छा लगता है। अल्लू अर्जुन स्वीमिंग पूल में अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed